{"_id":"592e65c34f1c1bac0dbdad37","slug":"amitabh-bachchan-to-start-shooting-of-kaun-banega-crorepati-season-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगी KBC की शूटिंग, अमिताभ बच्चन करेंगे होस्ट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
जल्द शुरू होगी KBC की शूटिंग, अमिताभ बच्चन करेंगे होस्ट
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Wed, 31 May 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन एक बार फिर छोटे पर्दे पर नजर आने वाले हैं। वो अपने फेमस रियलटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के साथ वापसी कर रहे हैं। अमिताभ अगस्त के महीने में शो की शूटिंग शुरू करेंगे। फिलहाल वो अपनी फिल्म 102 नॉट आउट में बिजी हैं और इसके बाद वो 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में बिजी हो जाएंगे।
स्पॉटब्वॉय में छपी एक खबर के अनुसार, मुंबई के गोरेगांव की फिल्मसिटी में 'कौन बनेगा करोड़पति' का सेट बनाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि अमिताभ ने इसकी शूटिंग के लिए 17 दिन दिए हैं। इसमें से 10 दिन अगस्त और 7 दिन सितंबर में शूटिंग की जाएगी।
इसका मतलब ये है कि अमिताभ को 17 दिन में 30 एपिसोड पूरे करने होंगे या उन्हें थोड़ा और समय देना होगा। ये शो का नौवां सीजन होगा।
साल 2000 में 'कौन बनेगा करोड़पति' की शुरुआत हुई थी और तभी से ये शो लोगों के दिल पर छा गया। साथ ही फैंस इसमें अमिताभ को देखना ही पसंद करते हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि इस शो को ऐश्वर्या राय, रणबीर कपूर या माधुरी दीक्षित में से कोई स्टार होस्ट कर सकता है।