फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Amitabh Bachchan Reveals He Wore His Own Clothes In Kabhi Kabhie Deewar On Kaun Banega Crorepati 16

Amitabh Bachchan: KBC के सेट पर अमिताभ ने याद किए अपने स्ट्रगलिंग डेज, इन फिल्मों के दौरान पहने खुद के कपड़े

Thu, 19 Dec 2024 04:27 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 19 Dec 2024 04:27 PM IST
सार

कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर 16 के सेट पर अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया की उन्होंने अपने स्टग्लिंग डेज में कई फिल्मों की शूटिंग के दौरान खुद के कपड़े पहने हैं। आइए जानते है क्या है पूरा किस्सा।
 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Reveals He Wore His Own Clothes In Kabhi Kabhie Deewar On Kaun Banega Crorepati 16
केबीसी 16 के मंच पर अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

विस्तार

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के सभी दीवाने हैं। उनका अभिनय ऐसा कि किसी को भी अपना दीवाना बना दे। उनकी ज्यादातर फिल्में जब भी आईं, बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर गईं। लेकिन क्या आपको पता है कि बिग बी ने भी बॉलीवुड में संघर्ष किया है और अपने उन्हीं दिनों को उन्होंने केबीसी 16 के मंच पर याद करते हुए एक मजेदार किस्सा सुनाया।
विज्ञापन

 

कभी-कभी फिल्म के दौरान किया था स्ट्रगल
अमिताभ बच्चन की वजह से ही केबीसी 16 की पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है। कौन बनेगा करोड़पति 16 के लेटेस्ट एपिसोड में बिग बी ने बताया कि कैसे फिल्म कभी-कभी की शूटिंग के दौरान उन्हें कठनाइयों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने इल फिल्म के दौरान खुद के कपड़े पहने थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Amitabh Bachchan Reveals He Wore His Own Clothes In Kabhi Kabhie Deewar On Kaun Banega Crorepati 16
बिग बी - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
पिता के जैसा पहना था बिग बी ने स्वेटर
केबीसी मंच पर एक कंटेस्टेंट से बातचीत के दौरान उन्होंने जब बिग बी के गाने 'मैं पल दो पल का शायर हूं..' के बारे में पूछा कि क्या खास है इस गाने में तो इस पर बिग ने कहा कि इस गाने में जो उन्होंने लाल रंग का स्वेटर पहना है, वो उनके दिवंगत पिता हरिवंश राय बच्चन के स्वेटर जैसी ही था।
Sikandar Teaser Update: कैसा होगा 'सिकंदर' का टीजर? क्या फिल्म 'किक' के नकाबपोश लुक में नजर आएंगे सलमान खान
 
विज्ञापन

फिल्म के शूट के दौरान बिग बी
अमिताभ बच्चन ने केबीसी 16 के दौरान कहा, ''ये जो फिल्म थी कभी-कभी और दीवार की शूटिंग चल रही थी और फिल्म दीवार एक ऐसी फिल्म थी, जिसमें लड़ाई-झगड़ा सब था। मुझे इसकी शूटिंग के दो दिन बाद कभी-ककभी की शूटिंग के लिए कश्मीर जाना था। एक दम रोमांटिक, फूल, पौंधे, हवा, थंडक, लगा की वहां से कैसे। यश जी को हमने कहा, बड़ा अजीब है और उन्होंने बोला कुछ नहीं सब ठीक हो जाएगा।''
Govinda-Yashvardhan: गोविंदा के बेटे यशवर्धन करेंगे बॉलीवुड डेब्यू? क्या पिता से छीन पाएंगे हीरो नंबर 1 का टैग
 

कभी-कभी के सेट के दौरान हुआ था कुछ यूं
बिग बी ने आगे कहा जब उन्होंने फिल्म 'कभी-कभी' के शूट के दौरान क्रू से कपड़े मांगे तो उन्होंने कहा जो भी आपके घर में है पहन लो। बिग बी ने कहा, 'जो भी कपड़े आपने देखे ना उस फिल्म में वो सब हमारे अपने हैं और एक बात बताए वो लोग बुरा मान जाएंगे अभी तक वो कपड़ा वापस नहीं आया।' यह फिल्म 1976 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलाावा शशि कपूर, वहिदा रेहमान, राखी गुलजार, ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने अभिनय किया था। 
Bhoot Bangla: वामिका के बाद अक्षय की 'भूत बंगला' में हुई इस अभिनेत्री की एंट्री? जानिए कौन हैं खूबसूरत अदाकारा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed