फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tehran Trailer Out: John Abraham Manushi Chillar Neeru Bajwa Movie release Date On ZEE5

Tehran Movie Trailer: आतंकवादियों से लोहा लेते दिखे जॉन अब्राहम, इस दिन OTT पर रिलीज होगी फिल्म 'तेहरान'

Fri, 01 Aug 2025 04:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 01 Aug 2025 04:57 PM IST
सार

Tehran Movie Trailer: जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'तेहरान' का ट्रेलर आज शुक्रवार को रिलीज हो गया है। यह फिल्म इसी महीने ओटीटी पर दस्तक देगी।

विज्ञापन
Tehran Trailer Out: John Abraham Manushi Chillar Neeru Bajwa Movie release Date On ZEE5
जॉन अब्राहम - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अगस्त के महीने में कई दिलचस्प फिल्में थिएटर्स में रिलीज होने जा रही हैं। वहीं, ओटीटी पर भी बहार रहेगी। इस महीने ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों में जॉन अब्राहम की 'तेहरान' का नाम भी शामिल है। इसी फिल्म का आज शुक्रवार 01 अगस्त को ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है। 

विज्ञापन

 

Tehran Trailer Out: John Abraham Manushi Chillar Neeru Bajwa Movie release Date On ZEE5
जॉन अब्राहम - फोटो : वीडियो ग्रैब

इस दिन इस ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'तेहरान' 14 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज होगी। इसे जी5 पर देखा जा सकेगा। जी स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। जॉन अब्राहम आतंकवादियों के मंसूबों को नाकाम करते दिख रहे हैं। वे पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। अभिनेता एक्शन अवतार में दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्शन का दम दिखाते नजर आए जॉन
फिल्म तेहरान को सच्ची घटना पर आधारित बताया जा रहा है। ट्रेलर की शुरुआत में आवाज आती है, 'ये इंटरनेशनल मैटर है, तीन देशों में ब्लास्ट हुआ है। ये आतंकवादियों का काम है और हमें इन्हें बेनकाब करना होगा। कहां है राजीव कुमार'? इसके बाद जॉन अब्राहम की झलक दिखाई देती है। पुलिस ऑफिसर वाले तेवर के साथ वे एक्शन अवतार में नजर आए हैं। 

Son of Sardaar 2: फिल्म के रिलीज होने पर खुशी से झूमीं मृणाल ठाकुर, बोलीं- इससे बेहतर जन्मदिन का तोहफा नहींं

विज्ञापन

दर्शकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया

ट्रेलर में जॉन के कई दमदार डायलॉग ट्रेलर में सुनाई देते हैं। एक जगह जॉन कहते हैं, 'जब एक सोल्जर दूसरे सोल्जर को मारता है तो बात देश को होती है, लेकिन जब एक आतंकवादी किसी मासूम की जान लेता है तो बात बहुत पर्सनल हो जाती है'। एक अन्य डायलॉग है, 'जब तक बम लगाने वाले हाथ काट नहीं दिए जाते, तब तक इंडिया को कोई सीरियसली नहीं लेगा'। फिल्म का निर्देशन अरुण गोपालन ने किया है। इसे  दिनेश विजन ने प्रोड्यूसर किया है। ट्रेलर को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। वहीं कुछ दर्शक लिख रहे हैं, 'यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज होनी चाहिए थी'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed