Tapan K Bose Dies: मशहूर डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता तपन के बोस का निधन, 78 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
Tapan K Bose Dies: मशहूर डॉक्यूमेंट्री और एक्टिविस्ट तपन के बोस का गुरुवार को उनके घर पर निधन हो गया। 78 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली।
विस्तार
मशहूर डॉक्यूमेंट्री और एक्टिविस्ट तपन के बोस का गुरुवार को उनके घर पर निधन हो गया। 78 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। बोस के निधन से उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। तपन के बोस ने अपने करियर में एक डॉक्यूमेंट्री निर्देशक के रूप में कई फिल्मों का निर्देशन किया है। एक एक्टिविस्ट के तौर पर उन्होंने 1970 के दशक के अंत में इमरजेंसी के दौरान सक्रिय हुए। वह पंजाब और जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ खड़े होने वाले एक निडर वकील थे।
कल होगा अंतिम संस्कार
तपन के बोस का अंतिम संस्कार शुक्रवार को लोदी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा। तपन के बोस के परिवार में पत्नी रीता मनचंदा और बेटी देवजानी सैनी हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Malyalam Remake: देवा से पहले इन मलयालम फिल्मों का बन चुका है हिंदी रीमेक, सलमान खान-अक्षय की फिल्म भी शामिल
इन डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का किया है निर्देशन
तपन के बोस ने अपने करियर में सामाजिक मुद्दों और मानवाधिकार का उल्लंघन को प्रदर्शित करने वाली डाक्यूमेंट्री का निर्देशन किया है। उन्होंने साल 1981 में "एन इंडियन स्टोरी ऑन भागलपुर बाइंडिंग्स", साल 1986 में "भोपाल: बियॉन्ड जेनोसाइड", साल 1993 में "झारखंड" और 2016 में "द एक्सपेंडेबल पीपल" बनाई है।
यह खबर भी पढ़ें: Akshay Kumar: पीएम मोदी ने की फिटनेस की बात, अक्षय ने खुश होकर साझा किया वीडियो; लोगों को दिए जरूरी टिप्स
एक्टिविस्ट के तौर पर किया काम
तपन बोस ने अपने जीवनकाल में एक सक्रिय और निडर एक्टिविस्ट तौर पर भी काम किया है। अपने जीवन के शुरुआती दौर से ही उन्होंने अलोकतांत्रिक ताकतों का मुकाबला करने के लिए डाक्यूमेंट्री बनाकर उसे एक माध्यम के रूप में उपयोग किया। तपन के बोस ने कट्टर राष्ट्रवाद और सैन्यीकरण से पीड़ित लोगों के लिए आवाज उठाई। बलूचिस्तान, बर्मा, कश्मीर, नागा क्षेत्रों और श्रीलंका में तमिल आंदोलन में उनकी मित्रता जगजाहिर है।