{"_id":"5bbb6c5a867a55282b0c5d19","slug":"tanmay-bhat-and-gursimran-khamba-steps-away-from-aib","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईबी से अलग हुए कॉमेडियन तन्मय भट्ट और गुरसिमरन खंभा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
एआईबी से अलग हुए कॉमेडियन तन्मय भट्ट और गुरसिमरन खंभा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 08 Oct 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईबी के लोकप्रिय चेहरे कॉमेडियन तन्मय भट्ट और गुरसिमरन खंभा अब इससे अलग हो गए हैं। सोमवार को एआईबी ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। अब ये दोनों एआईबी के किसी भी काम का हिस्सा नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि एआईबी का हिस्सा रहे कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती पर वहां पर काम करने वाली महिलाओं ने गलत बर्ताव का आरोप लगाया था। जिस पर कोई कार्रवाई न होने की वजह से एआईबी को सोशल मीडिया पर आलोचना का शिकार होना पड़ा था। मामला बढ़ता देख कॉमेडी ग्रुप ने उत्सव चक्रवर्ती के सारे वीडियो साइट से हटा दिए थे। जिसके बाद एआईबी ने तन्मय भट्ट और गुरसिमरन खंभा के खिलाफ यह एक्शन लिया गया है।
विज्ञापन
एआईबी ने अपने बयान में कहा है कि तन्मय भट्ट अगले नोटिस तक कंपनी के किसी भी काम में शामिल नहीं किया जाएगा और गुरसिमरन खंभा को लंबे वक्त के लिए छुट्टी पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Statement pic.twitter.com/KR5tM2sYuX
— All India Bakchod (@AllIndiaBakchod) October 8, 2018
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती पर वहां पर काम करने वाली महिलाओं ने दुर्व्यवहार, भद्दे मजाक और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया था। इस बात का खुलासा तब हुआ जब एक महिला ने ऑस्ट्रेलिया के क्रूज पर हुई घटनाएं बताई जिसमें उत्सव ने न केवल उनके साथ बल्कि कई नाबालिक लड़कियों के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया था। इस मामले पर एआईबी माफी भी मांगी है।
एआईबी ने अपने एक बयान में कहा था, 'हमने गलती की। हम लोग यह पता करने की कोशिश कर रहे थे कि आखिर कहां गलती हुई। आखिरकार हमें समझ आ गया कि गलती हुई है। कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती ने जब से एआईबी छोड़ा उसके बाद तन्मय भट्ट को निजी बातचीत के दौरान इन हरकतों के बारे में पता चला। तन्मय ने उत्सव से सीधे इस बारे में बात की। इसके बाद उत्सव ने शिकायत करने वाली महिला को फोन करके और परेशान करना शुरू कर दिया। यह हमने किया और इसमें हमारी पूरी गलती है। हमें उत्सव से उस समय ही सारे नाते तोड़ लेने चाहिए थे।'
एआईबी की ओर से आगे लिखा गया - 'उस वक्त महिला किसी भी तरह की कानूनी सहायता नहीं लेना चाहती थी। निजता का ध्यान रखते हुए एआईबी ने यह मामला किसी और को पता चलने नहीं दिया और मामला खत्म हो गया। इसी वजह से हमे फ्रीलांसर के तौर पर उत्सव के साथ काम करना बंद नहीं किया। उत्सव चक्रवर्ती के गलत व्यवहार के बारे में हम लोगों को जानकारी कई मौकों पर मिली। ज्यादा डिटेल तो हमारे पास नहीं है। अगर और कुछ भी कहेंगे तो सफाई जैसा लगेगा। जो भी हुआ हो हमारी गलती की सफाई नहीं दे सकता। हम समझते हैं कि हमारे सदस्य कितने दुखी और गुस्से में है। माफी मांगते हैं।'
एआईबी के इस माफीनामे को तन्मय भट्ट ने भी रिट्वीट किया है और माफी मांगी थी। तन्मय भट्ट ने ट्वीट कर लिखा था, 'उत्सव ने खुद ही कबूल कर लिया कि उसने अश्लील तस्वीरें भेजे थे। मुझे इससे पहले ही इस संबंध पहले एक्शन लेना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया। यह पूरी तरह से मेरी गलती है। मैं आप सभी से माफी मांगता हूं। मुझे इस मामले में मजबूती से रिएक्ट करना चाहिए था।'