फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tamil Nadu Students Association Put Posters Of TVK Chief Vijay And Demand To Arrest Him After Karur Stampede

Thalapathy Vijay: खून से सने विजय के हाथ! करूर में तमिलनाडु छात्र संगठन के पोस्टर- हत्यारे को गिरफ्तार करो

Mon, 29 Sep 2025 01:42 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 29 Sep 2025 01:42 PM IST
सार

Poster Against Vijay: टीवीके प्रमुख व अभिनेता विजय की सार्वजनिक सभा में हुई भगदड़ में 40 लोगों की मौत हो गई थी। अब इसको लेकर तमिलनाडु छात्र संघ ने विजय के खिलाफ पोस्टर लगाए हैं।

विज्ञापन
Tamil Nadu Students Association Put Posters Of TVK Chief Vijay And Demand To Arrest Him After Karur  Stampede
विजय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता से राजनेता बने विजय की करूर में हुई रैली में 40 लोगों की मौत हो जाने के बाद अब अभिनेता को निशाने पर भी लिया जा रहा है। तमिलनाडु छात्र संघ द्वारा तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख विजय की निंदा करते हुए पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टर्स में विजय के हाथ खून से सने हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

 

पोस्टर में विजय को बताया गया हत्यारा
तमिलनाडु छात्र संघ की ओर से जो पोस्टर्स लगाए गए हैं, उनमें विजय की एक तस्वीर है, जिसमें उनके हाथ खून से सने हैं। इसके साथ ही पोस्टर पर लिखा है, ‘39 निर्दोष जीवन का बलिदान, पलायन और नाम रखा विजय। मुझे राजनीतिक संबद्धता के कारण हत्यारे के रूप में गिरफ्तार करो।’

विजय के घर को बम से उड़ाने की भी मिली थी धमकी
27 सितंबर को टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय के एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हुई भगदड़ में 40 लोगों की जान जाने के बाद, एक्टर विरोधियों के निशाने पर हैं। इस घटना के बाद विजय के नीलांकरई स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई थी। लेकिन चेन्नई पुलिस और सीआरपीएफ को बम-डॉग स्कवायड के साथ सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध चीज या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। भगदड़ वाले घटनाक्रम के बाद विजय रैली छोड़कर चेन्नई चले गए थे और वहां उनके घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी।

यह खबर भी पढ़ेंः Vijay: भगदड़ मामले पर विजय ने जताया दुख, मृतकाें को देंगे 20 लाख मुआवजा; यूजर्स ने पूछा- रैली से भागे क्यों?

विजय की पार्टी ने की सीबीआई जांच की मांग
वहीं अभिनेता और उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम की ओर से इस पूरे मामले में साजिश के आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की गई है। पार्टी की ओर से इसको लेकर कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस याचिका पर मद्रास हाईकोर्ट में आज ही सुनवाई भी हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed