फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tamanna Bhatia song removed from Tamanna Baahubali The Epic SS Rajamouli explain

'बाहुबली द एपिक' से इसलिए हटाया गया तमन्ना भाटिया का गाना, निर्देशक राजामौली ने बताई अहम वजह

Sat, 01 Nov 2025 09:27 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 01 Nov 2025 09:27 AM IST
सार

Baahubali The Epic: फिल्म 'बाहुबली द एपिक' के निर्देशक एसएस राजामौली ने बताया है कि उन्होंने फिल्म से तमन्ना भाटिया का गाना क्यों हटाया है? आइए जानते हैं। 

विज्ञापन
Tamanna Bhatia song removed from Tamanna Baahubali The Epic SS Rajamouli explain
एसएस राजामौली, तमन्ना भाटिया - फोटो : एक्स

विस्तार

बाहुबली फ्रैंचाइजी की फिल्म 'बाहुबली द एपिक' रिलीज हो गई है। यह फिल्म 'बाहुबली: द बिगिनिंग' और 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' को मिला कर बनी है। इसमें अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के मशहूर प्रेम गीत को शामिल नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस पर सवाल उठाया है। इस मामले पर फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

फिल्म से कई दृश्य हटाए गए
प्रभास और राणा दग्गुबाती के साथ एक प्रमोशनल चैट में, एसएस राजामौली ने कहा, 'दोनों भागों को मिलाकर फिल्म की अवधि लगभग पांच घंटे 27 मिनट की होती है। हालांकि, मौजूदा वर्जन तीन घंटे 43 मिनट का है। हटाए गए प्रमुख हिस्सों में कई गाने शामिल हैं। युद्ध वाले एपिसोड के कई दृश्य भी काटे गए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

कहानी पर आधारित थी फिल्म
राजामौली ने आगे कहा, 'बाहुबली का हर दृश्य अहम है, लेकिन हम चाहते थे कि नया संस्करण पूरी तरह से कहानी पर आधारित हो। पहला कट लगभग चार घंटे दस मिनट लंबा था। हमने अलग-अलग पृष्ठभूमि के सिनेमाई और गैर-सिनेमाई दर्शकों के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की, उनकी प्रतिक्रिया ली और फिर इसे घटाकर तीन घंटे 43 मिनट कर दिया।'
विज्ञापन

Tamanna Bhatia song removed from Tamanna Baahubali The Epic SS Rajamouli explain
बाहुबली: द एपिक - फोटो : सोशल मीडिया
बाहुबली द एपिक के बारे में
एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली द एपिक' शुक्रावार को रिलीज हुई है। यह तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई। फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर के 1150 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

यह खबर भी पढ़ें: 'बाहुबली द एपिक' ने की अच्छी शुरुआत, जानें 'द ताज स्टोरी' समेत बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बाहुबली द एपिक का कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार, 'बाहुबली' ने दुनिया भर में 650 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि बाहुबली 2 ने 1788.06 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बाहुबली द एपिक' ने भारत में अब तक 10.40 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed