फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actor Sharad Sankla as Abdul react on quitting show says I will not quit show

TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ने की खबर पर 'अब्दुल' ने तोड़ी चुप्पी, शरद ने बताई शो से गायब रहने की वजह

Fri, 23 Aug 2024 11:25 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 23 Aug 2024 11:25 AM IST
सार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में 'अब्दुल' की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शरद सांकला को लेकर खबरें हैं कि वे शो छोड़ रहे हैं। अब इस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। 

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actor Sharad Sankla as Abdul react on quitting show says I will not quit show
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : इंस्टाग्राम: @officialsharadsankla19

विस्तार

कॉमेडी टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' कई साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। हालांकि, यह शो कई बार विवादों में भी घिर चुका है, जिसकी वजह भी शो के कलाकार ही थे। अब तक इस लोकप्रिय सिटकॉम में महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले कई कलाकार शो को अलविदा कह चुके हैं। हाल ही में शो में 'गोली' का किरदार निभाने वाले अभिनेता कुश शाह ने शो छोड़ा। वहीं, अब कई दिनों ने सोशल मीडिया पर 'अब्दुल' का किरदार निभाने वाले अभिनेता शरद सांकला के शो छोड़ने की खबरें सामने आ रही हैं।

विज्ञापन

शो छोड़ने की खबरों पर क्या बोले शरद
दरअसल, शो के कई एपिसोड से शरद गायब रहे हैं और निर्माताओं ने भी उनकी गैरमौजूदगी पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। ऐसे में तब कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अब्दुल अब शो का हिस्सा नहीं रहेंगे और उन्होंने भी कई दिनों पहले ही शो छोड़ दिया है। इस खबर ने अभिनेता और शो के प्रशंसकों को परेशान कर दिया था, जिसके बाद अब आखिरकार खुद शारद सांकला ने इन खबरों चुप्पी तोड़ते हुए प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खबरों को बताया अफवाह
हाल ही में, शरद सांकला ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि वे असित कुमार मोदी के शो का बहुत हिस्सा हैं और उन्होंने कहा कि वह लोकप्रिय सिटकॉम छोड़ने के बारे में सोच भी नहीं सकते। उन्होंने कहा, 'नहीं, खबर बिल्कुल झूठ है। मैं कहीं नहीं जा रहा हूं और शो का बहुत बड़ा हिस्सा हूं। शो की स्टोरीलाइन ऐसी है कि मेरा किरदार वहां नहीं है, लेकिन बहुत जल्द अब्दु वापस आ जाएगा। यह स्टोरीलाइन का हिस्सा है। यह इतना प्यारा और लंबे समय तक चलने वाला शो है और मुझे अब्दुल के अपने किरदार की वजह से जाना जाता है, यह एक बड़ी उपलब्धि है। मैं शो क्यों छोडूंगा? मैं शो छोड़ने के बारे में सोच भी नहीं सकता।'

विज्ञापन

शरद के दोस्त हैं असित मोदी
अभिनेता ने आगे कहा, 'प्रोडक्शन हाउस नीला टेलीफिल्म्स मेरे लिए एक परिवार की तरह है और हमारे निर्माता असित कुमार मोदी मेरे कॉलेज के दोस्त हैं, मैं कभी भी शो नहीं छोड़ूंगा। जब तक शो चलता रहेगा, तब तक मैं उसका हिस्सा बना रहूंगा।' यह शो 16 साल से चल रहा है। शरद सांखला के 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ने की खबरें शो के मौजूदा ट्रैक के कारण सुर्खियों में रहीं, जिसमें अब्दुल को गोकुलधाम सोसाइटी से गायब दिखाया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed