Swara Bhasker: स्वरा भास्कर को वापस मिला एक्शन अकाउंट, पोस्ट साझा कर अभिनेत्री ने दी जानकारी
अपने एक्स अकाउंट के हैक होने और सस्पेंड होने के बाद अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने खुलासा किया कि इसे अब बहाल कर दिया गया है। उन्होंने पोस्ट भी साझा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री स्वरा भास्कर का एक्स अकाउंट सस्पेंड और हैक होने के बाद वापस आ गया है। उन्होंने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर यह खबर साझा की। साथ ही उन्होंने इस प्रक्रिया के दौरान उनका सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया। इससे पहले स्वरा ने बताया था कि उनका एक्स अकाउंट हैक हो गया है।
स्वरा ने एक्स अकाउंट पर साझा किया पोस्ट
अब स्वरा ने अपना एक्स अकाउंट वापस मिलने के बाद पोस्ट साझा की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'और हम एक बुरे पैसे की तरह वापस आ गए हैं। मदद करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। प्रशंसकों ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी और स्वरा को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर स्वरा की वापसी पर खुशी जाहिर की। वहीं, स्वरा ने फिर उनका आभार भी जताया।
*AND WE ARE BACK LIKE A BAD PENNY*
— Swara Bhasker (@ReallySwara) February 1, 2025
Thank you everyone who helped! @XCorpIndia 🙏🏽🙏🏽🙏🏽✨✨✨#Unsuspended #Unhacked #Secured #ItsMe
Andre 3000: आंद्रे 3000 ‘ग्रैमी अवार्ड्स 2025’ में नहीं होंगे शामिल, सोलो एल्बम के लिए मिले हैं तीन नामांकन
हैक हो गया था स्वरा का अकाउंट
इससे पहले स्वरा ने लिखा था, 'और अब ऐसा लगता है कि मेरा ट्विटर/एक्स अकाउंट हैक हो गया है।' उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई स्लाइड्स शेयर कीं, जिनमें से एक में लिखा था, 'मेरे एक्स अकाउंट के साथ और ड्रामा।' उन्होंने टीम एक्स के अपडेट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए थे, जिसमें बताया गया था कि उनका अकाउंट किसी और द्वारा ऑपरेट किया जा रहा था।
Barbara Mori Birthday: ऋतिक रोशन संग जुड़ा नाम, इस फिल्म के बाद नहीं किया हिंदी में काम; कैंसर को भी दी मात
कॉपीराइट उल्लंघन का भी लगा था आरोप
एक अन्य स्लाइड में उन्होंने कॉपीराइट उल्लंघन के आरोप को के बारे में किया। स्वरा भास्कर हमेशा से ही अपने विचारों और राजनीतिक रुख के बारे में मुखर रही हैं। वह कई मुद्दों पर अपनी राय रख चुकी हैं। फिलहाल, वह अपनी शादी और मां बनने के बाद ब्रेक पर हैं।
Uorfi Javed: ऊर्फी जावेद का पलटवार, सलमान खान पर अशनीर ग्रोवर ने किया था कटाक्ष, बोलीं- उनके सामने बोल कर दिखा