Sushant Singh Rajput B'day: जब अपने इन 50 सपनों की उड़ान भरने निकले सुशांत, ये ख्वाब हमेशा के लिए रह गए अधूरे
Sushant Singh Rajput Birth Anniversary:बॉलीवुड एक दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने सपनों की लंबी लिस्ट बनाई थी, जिसे वह एक-एक कर पूरा कर रहे थे, लेकिन वह अपने पीछे केवल यादें ही नहीं, बल्कि उन सपनों को भी छोड़ गए।
विस्तार
सुशांत सिंह राजपूत अपनी अदाकारी की छाप के साथ अपने पीछे कुछ सपने भी छोड़ गए। सुशांत सिनेमा की दुनिया का एक ऐसा सितारा था, जो साल 2020 में सितारों की ही दुनिया में कहीं खो गया। सुशांत को जितना याद किया जाए उतनी ही उनकी झलकियां लोगों के सामने आ जाती हैं। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज भले ही हमारे साथ न हों, लेकिन उनकी यादें आज भी हमारे दिलों में बसी हुई हैं। हर साल अभिनेता के जन्मदिन पर फैंस उन्हें कुछ यूं याद करते हैं, जैसे कि अभी भी सुशांत उनके बीच मौजूद हों। 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा जाने वाले सुशांत बहुत ही जिंदा दिल इंसान थे और इसी जिंदादिली के कारण सुशांत ने अपने जीवन में 50 सपने देखे थे, जिनमें से वह सिर्फ 12 सपने ही पूरे कर पाए और 38 सपने उनके अधूरे रह गए। आज सुशांत सिंह राजपूत की 39वीं जयंती पर चलिए आपको बताते हैं उनकी सपनों की उड़ान के बारे में...
सुशांत का फिल्मी करियर
21 जनवरी 1986 के दिन बिहार के पटना शहर में जन्मे सुशांत सिंह राजपूत अभिनेता बनने का सपना लिए जिंदा दिल इंसान भी था। सुशांत ने बड़े होते-होते बहुत से सपने देखे थे, जिन्हें वह हर हाल में पूरा करना चाहते थे। उनमें से एक अभिनेता बनना भी था। टीवी पर्दे के सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से घर-घर में पहचान पाने वाले अभिनेता ने बॉलीवुड में अपना सफर साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'काई पो चे' से किया था। पहली ही फिल्म में सुशांत ने अदाकारी का ऐसा जौहर दिखाया कि बॉलीवुड में मौजूद बड़े-बड़े दिग्गज सितारे भी सुशांत की प्रतिभा के कायल हो गए थे।

सुशांत के 50 सपने
फिल्मों के साथ साथ सुशांत सिंह राजपूत ने अपने सपनों की लिस्ट बनाई और उन्हें एक-एक कर पूरा करना भी शुरू कर दिया। सुशांत के सपनों की एक लिस्ट पर नजर डालिए...
- हवाई जहाज उड़ाना सीखना।
- आयरनमैन ट्रायथलॉन की तैयारी करना।
- बाएं हाथ से क्रिकेट मैच खेलना।
- मोर्स कोड सीखना।
- बच्चों को अंतरिक्ष के बारे में जानने में मदद करना।
- टेनिस चैंपियन के साथ मैच खेलना।
- चार क्लैप पुशअप्स करना।
- एक सप्ताह तक अपनी कक्षा में घूम रहे चंद्रमा, मंगल, बृहस्पति और शनि को मॉनिटर करना।
- ब्लू होल में गोता लगाना
- डबल स्लिट एक्सपेरिमेंट को एक बार आजमाना।
- एक हजार पेड़ों को लगाना।
- दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्रों के बीच एक शाम बिताना।
- वह 100 बच्चों को इसरो या नासा में वर्कशॉप के लिए भेजना चाहते थे।
- कैलाश में मेडिटेशन करना।
- चैंपियन के साथ पोकर खेलना।
- किताब लिखना।
- सर्न की लैब देखने जाना।
- ध्रुवीय रोशनी को देखते हुए पेंट करना।
- नासा का एक और वर्कशॉप अटेंड करना।
- छह महीने के भीतर सिक्स पैक एब्स बनाना।
- सेनोट्स में तैराकी करना।
- जो लोग नहीं देख सकते उन्हें कोडिंग सिखाना।
- जंगल में एक सप्ताह गुजारना।
- वैदिक ज्योतिषशास्त्र को समझना।
- डिज्नीलैंड देखना।
- लीगो की लैब देखने जाना।
- एक घोड़ा पालना।
- दस तरह के डांस फॉर्म सीखना।
- फ्री एजुकेशन के लिए काम करना।
- एंड्रोमेडा गैलेक्सी को एक विशाल टेलीस्कोप से देखना और उसका अध्ययन करना।
- क्रिया योग सीखना
- अंटार्कटिका घूमने जाना।
- महिलाओं की स्वरक्षा की ट्रेनिंग के लिए मदद करना।
- एक सक्रिय ज्वालामुखी को कैमरे में कैद करना।
- खेती सीखना।
- बच्चों को डांस सिखाना।
- दोनों हाथों से एक समान तीरंदाजी करना।
- रेसनिक-हैलिडे की मशहूर भौतिकी की किताब को पूरा पढ़ना।
- पॉलिनेशियन एस्ट्रोनॉमी को समझना।
- अपने मशहूर पचास गानों को गिटार पर बजाना सीखना।
- चैंपियन के साथ शतरंज की बिसात पर बैठना।
- लेंबोर्गिनी खरीदना।
- वियना के सेंट स्टिफन कैथेड्रेल जाना।
- विजुअल साउंड और वाइब्रेशन के प्रयोग करना।
- इंडियन डिफेंस फोर्सेज के लिए बच्चों को तैयार करना।
- स्वामी विवेकानंद पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाना।
- सर्फ बोर्ड पर लहरों से खेलना।
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करना।
- ब्राजील का डांस और मार्शल आर्ट फॉर्म सीखना।
- आखिरी सपना था ट्रेन में बैठकर पूरा यूरोप घूमना।

इन 12 सपनों को जी चुके थे सुशांत
- बाएं हाथ से क्रिकेट मैच खेलना।
- सर्न पर जाना।
- तीरंदाज बनना।
- सेनोट्स में तैरने का सपना।
- अपने कॉलेज जाकर एक शाम बिताना।
- एक शक्तिशाली दूरबीन के माध्यम से एंड्रोमेडा को देखना।
- ब्लू होल में जाकर तैरना।
- डिज्नीलैंड पार्क जाना।
- साइमैटिक्स का प्रयोग करना।
- महिलाओं की स्वरक्षा की ट्रेनिंग के लिए मदद करना।
- आयरनमैन ट्रायथलॉन की तैयारी करना।
- सुशांत का सपना 100 बच्चों को नासा भेजने का था, जिनमें से वह दो को भेज चुके थे।