फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunny Deol film Jaat Box Office Collection Day 5 monday collecion

Jaat Collection: पांचवें दिन 'जाट' की कमाई में आई बड़ी गिरावट, सनी देओल की फिल्म ने अब तक कमाए इतने करोड़

Mon, 14 Apr 2025 09:44 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 14 Apr 2025 09:44 PM IST
सार

Jaat Box Office Collection Day 5: 'जाट' फिल्म के पांचवें दिन के कलेक्शन में बड़ी गिरावट आई है। फिल्म को बीते दिन पहले वीकएंड का फायदा मिला था। आइए जानते हैं 'जाट' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितने रुपये कमाए हैं?

विज्ञापन
Sunny Deol film Jaat Box Office Collection Day 5 monday collecion
फिल्म 'जाट' में सनी देओल और रणदीप हुड्डा - फोटो : एक्स (ट्वीटर)

विस्तार

सनी देओल और रणदीप हुड्डा की अदाकारी से सजी फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का प्रचार जोर शोर से किया गया। उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म पहले दिन छप्पर फाड़ कमाई करेगी लेकिन पहले दिन फिल्म की कमाई औसत ही रही। दूसरे दिन फिल्म 'जाट' की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। आइए इस खबर में हम जानते हैं कि 'जाट' ने आज मिलाकर कुल कितनी कमाई की?

विज्ञापन

Sunny Deol film Jaat Box Office Collection Day 5 monday collecion
जाट - फोटो : अमर उजाला

पांचवें दिन 'जाट' के कलेक्शन में बड़ी गिरावट
सनी देओल की फिल्म 'जाट' को बीते दिन पहले रविवार यानी वीकएंड का फायदा मिला। इस दिन फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की। फिल्म ने चौथे दिन 14 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं अगर पांचवें दिन की बात की जाए तो कल के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन यानी सोमवार को मजह 5.73 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म रिलीज होने से लेकर अब तक यह फिल्म की सबसे कम कमाई है।
Jewel Thief: जयदीप के डांस मूव्स से हैरान हुईं निकिता दत्ता, एक्टर बोले- 'जो लोग मुझे बचपन से जानते हैं...'

विज्ञापन
विज्ञापन

Sunny Deol film Jaat Box Office Collection Day 5 monday collecion
फिल्म 'जाट' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म जाट की अब तक की कुल कमाई
'जाट' फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन 9.5 करोड़ का करोबार किया था। फिल्म की लागत के हिसाब से यह औसत कमाई थी। दूसरे दिन के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। दूसरे दिन फिल्म ने सात करोड़ का कारोबार किया। तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई 9.75 करोड़ रही जो बीते दिन के मुकाबले कुछ ठीक थी। चौथे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया। इस दिन फिल्म ने 14 करोड़ रुपये कमा डाले। आज पांचवें दिन की कमाई 5.73 करोड़ रही। इस तरह से फिल्म की कुल कमाई 45.98 करोड़ हो गई।
Cannes 2025: कान में दिखाई जाएगी अनुपम खेर की फिल्म, जारी हो चुका पहला टीजर

विज्ञापन

Sunny Deol film Jaat Box Office Collection Day 5 monday collecion
फिल्म 'जाट' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस वजह से कम हुई 'जाट' की कमाई
जानकार बताते हैं कि 'जाट' फिल्म की कमाई बेहतर हो सकती थी लेकिन इस फिल्म का साउथ की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' से टकराव हो गया। इसी दिन यानी 10 अप्रैल को 'गुड बैड अग्ली' भी रिलीज हुई थी। ऐसे में 'जाट' फिल्म दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में नाकाम है। फिल्म 'गुड बैड अग्ली' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। आज पांचवें दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 98.25 करोड़ रुपये हो गया है।

Sunny Deol film Jaat Box Office Collection Day 5 monday collecion
जाट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'जाट' के अदाकार और कहानी
जाट फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के अलावा विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा हैं। फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है। फिल्म में सनी देओल का रणदीप हुड्डा से जबरदस्त टकराव दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed