फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jaideep Ahlawat reacts To Netizens Going Crazy Over His Dance In Jewel Thief says its easy

Jewel Thief: जयदीप के डांस मूव्स से हैरान हुईं निकिता दत्ता, एक्टर बोले- 'जो लोग मुझे बचपन से जानते हैं...'

Mon, 14 Apr 2025 07:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 14 Apr 2025 07:58 PM IST
सार

Jaideep Ahlawat Dance: फिल्म 'ज्वेल थीफ' के गाने में जयदीप अहलावत ने जबरदस्त डांस किया है। इस पर निकिता दत्ता ने हैरानी जताई है। अब इस बारे में जयदीप ने अपनी बात रखी है।

विज्ञापन
Jaideep Ahlawat reacts To Netizens Going Crazy Over His Dance In Jewel Thief says its easy
जयदीप अहलावत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयदीप अहलावत ने अपनी आने वाली फिल्म 'ज्वेल थीफ' के गाने 'जादू' में अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस से फैंस को हैरान और खुश कर दिया है। जयदीप अहलावत गंभीर भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं लेकिन उन्होंने इस फिल्म में जबरदस्त डांस किया है। इस डांस से उनकी अदाकारी का अलग पहलू दिखा है। गाने में उनके बेहतरीन मूव्स और आत्मविश्वास ने कई लोगों को चौंका दिया। कई यूजर ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। अब अभिनेता ने यूजर्स से कहा है कि यह काम उनके लिए नया नहीं है। आज 'ज्वेल थीफ' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जयदीप अहलावत ने इस पर अपनी बात रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


जयदीप को बचपन से आती है डांस
जयदीप अहलावत ने अपने फैंस को खिताब करते हुए कहा 'बहुत ज्यादा पैसा खर्च किया है। पता नहीं लोगों को ऐसे क्यों सरप्राइज लगता है कि कोई नाच नहीं सकता है? जो लोग मुझे बचपन से जानते हैं, उन्हें पता है मैं बहुत अच्छा नाचता हूं। मेरा बैकग्राउंड हरियाणा है। इसलिए डांस आता है।'
Jaat Collection: पांचवें दिन 'जाट' की कमाई में आई बड़ी गिरावट, सनी देओल की फिल्म ने अब तक कमाए इतने करोड़
 

निकिता दत्ता ने दिया रिएक्शन
जयदीप अहलावत के साथ फिल्म में अभिनय करने वाली निकिता दत्ता ने भी जयदीप के डांस के बारे में बताया है। उन्होंने हैरानी से कहा 'जब हम ये गाना शूट कर रहे थे, तो कुछ एक्टर्स आराम कर रहे थे। बाकी लोग वैन में चले गए। तब डांस करने के लिए जयदीप सर जाने वाले थे। तब हम सब देख रहे थे कि जयदीप सर डांस करने वाले हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


'ज्वेल थीफ' के बारे में
आपको बता दें कि जयदीप अहलावत और सैफ अली खान की फिल्म 'ज्वेल थीफ' का आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद ने मार्फ्लिक्स प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। कूकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सैफ अली खान ने रेहान रॉय की भूमिका निभाई है, जो एक चोर है और जयदीप अहलावत ने राजन औलाख की भूमिका निभाई है, जो एक माफिया बॉस है। 'ज्वेल थीफ' 25 अप्रैल, 2025 को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed