Pushpa 3 The Rampage: निर्देशक सुकुमार ने किया 'पुष्पा 3' का एलान, SIIMA अवॉर्ड्स में फैंस को दिया तोहफा
Sukumar confirms Pushpa 3 The Rampage: हाल ही में SIIMA 2025 के दौरान अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' को 5 अवॉर्ड्स मिले हैं। इसी के बाद डायरेक्टर सुकुमार ने फिल्म के तीसरे पार्ट को भी कन्फर्म कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'पुष्पा 2' के नाम अवॉर्ड्स की झड़ी
कार्यक्रम के दौरान अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर, रश्मिका मंदाना को बेस्ट एक्ट्रेस, सुकुमार को बेस्ट डायरेक्टर, देवी श्री प्रसाद को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर और शंकर बाबू कंदुकुरी को बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) का अवॉर्ड मिला। जीत के बाद अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि लगातार तीसरी बार SIIMA अवॉर्ड जीतना उनके लिए गर्व का पल है। उन्होंने इसका श्रेय अपने डायरेक्टर, पूरी टीम और सबसे बढ़कर अपने फैन्स को दिया।
विज्ञापन विज्ञापन
पुष्पा 3 की आधिकारिक पुष्टि
दरअसल अवार्ड फंक्शन के दौरान होस्ट ने मजाकिया अंदाज में पूछा- 'पार्टी नहीं है पुष्पा?' इसके बाद सवाल आया कि क्या तीसरा पार्ट बनेगा या नहीं। सुकुमार ने पहले अर्जुन और प्रोड्यूसर की ओर देखा और उनके इशारे पर हंसते हुए कहा- 'बिल्कुल, पुष्पा 3 आ रही है।' अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है।
PUSHPA'S RULE AT SIIMA ❤🔥
— Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) September 6, 2025
Team #Pushpa2TheRule wins big at the prestigious @siima awards with 5 top awards ✨
Best Actor - Icon Star @alluarjun
Best Director - @aryasukku
Best Actress - @iamRashmika
Best Music Director - @ThisIsDSP
Best Playback Singer (Male) - Shankar Babu… pic.twitter.com/wBeqoY0I5V
ये खबर भी पढ़ें: The Chase: मैदान के बाद अब फिल्मों में धुनाई करेंगे एमएस धोनी? आर माधवन संग एक्शन अवतार में देखकर चौंके फैंस
'पुष्पा' फ्रेंचाइजी का अब तक का सफर
2021 में आई 'पुष्पा: द राइज' ने महामारी के बीच लगभग 350 करोड़ की कमाई कर साल की सबसे बड़ी फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद 2024 में रिलीज हुई 'पुष्पा 2: द रूल' ने तो 1871 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई कर भारतीय सिनेमा में नया इतिहास रच दिया। यह फिल्म तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी और ऑल इंडिया स्तर पर सिर्फ दंगल से पीछे रही। फिल्म में अल्लू अर्जुन का किरदार पुष्पा राज लोगों को बेहद भाया।
कहानी का अगला अध्याय
'पुष्पा 2' का अंत एक बड़े क्लिफहैंगर पर हुआ था, जिसने फैन्स को यह सोचने पर मजबूर कर दिया था कि आगे की कहानी कहां जाएगी। बहुतों को शक था कि तीसरा पार्ट शायद न बन पाए, क्योंकि निर्देशक सुकुमार की दूसरी फिल्में भी लाइनअप में हैं और अर्जुन इस वक्त एटली की साई-फाई फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ काम कर रहे हैं। लेकिन अब पुष्पा 3 की पुष्टि ने सभी शंकाओं को खत्म कर दिया है।