{"_id":"666bd1ad0144392b6c0c48e4","slug":"sudheer-babu-does-not-like-his-moniker-nitro-star-will-not-even-appear-in-the-credits-of-harom-hara-movie-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sudheer Babu: सुधीर बाबू को पसंद नहीं अपना उपनाम 'नाइट्रो स्टार', 'हरोम हारा' के क्रेडिट में भी नहीं दिखेगा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sudheer Babu: सुधीर बाबू को पसंद नहीं अपना उपनाम 'नाइट्रो स्टार', 'हरोम हारा' के क्रेडिट में भी नहीं दिखेगा
Fri, 14 Jun 2024 10:44 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 14 Jun 2024 10:44 AM IST
सार
दक्षिण भारतीय अभिनेता सुधीर बाबू ने एक हालिया साक्षात्कार में बताया कि उनको अपना उपनाम 'नाइट्रो स्टार' पसंद नहीं हैं।
विज्ञापन
सुधीर बाबू
- फोटो : इंस्टाग्राम @isudheerbabu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलुगु अभिनेता सुधीर बाबू की नई फिल्म 'हरोम हारा' आज थिएटर में रिलीज हो चुकी है। सुधीर ने पिछले दिनों जमकर फिल्म का प्रचार किया। अब देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी और लोग इसे कितना पसंद करेंगे। सुधीर बाबू को इंडस्ट्री में 'नाइट्रो स्टार' के नाम से भी जाना जाता है, जिसे लेकर हाल ही में, उन्होंने अपनी राय साझा की है।
विज्ञापन
Kangana Ranaut: 'मुझे काफी अपमानित महसूस हुआ...', सांसद बनीं कंगना रणौत ने राजनीति में एंट्री पर दिया ये बयान
विज्ञापन
सुधीर बाबू को अच्छा नहीं लगता अपना उपनाम
हम जानते हैं कि दक्षिण भारतीय कलाकारों को उनके उपनाम से जाना जाता है। उनकी फिल्म की घोषणा में नाम के साथ-साथ उनका उपनाम भी जरूर शामिल किया जाता है। उदाहरण के लिए, रजनीकांत को थलाइवर, पवन कल्याण को पावर स्टार और अल्लू अर्जुन को आइकन स्टार के नाम से जाना जाता है। सुधीर बाबू ने एक हालिया साक्षात्कार में बताया कि उन्हें खुद को 'नाइट्रो स्टार' कहलाना पसंद नहीं है। उन्हें अपना उपनाम अच्छा नहीं लगता है।
विज्ञापन
Singham Again: बदल गई 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी अजय देवगन की फिल्म
धीरे-धीरे पड़ी 'नाइट्रो स्टार' की आदत
सुधीर बाबू ने कहा कि शुरू में 'नाइट्रो स्टार' नाम चौंकाने जैसा था, लेकिन वक्त के साथ-साथ इसकी आदत हो गई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वो खुद को इस नाम से कहलाना नहीं चाहते हैं। सुधीर ने एक जानकारी देते हुए बताया कि उनकी फिल्म 'हरोम हारा' में 'नाइट्रो स्टार' को शीर्षक में शामिल नहीं किया गया है।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के कुछ सीन्स को फिर से शूट कर रहे हैं सुकुमार, हैदराबाद में तेजी से हो रही है शूटिंग
ये कलाकार आएंगे नजर
'हरोम हारा' में सुधीर बाबू के साथ-साथ मालविका नायर ने भी अहम भूमिका निभाई है। इन दोनों के अलावा सुनील, अक्षरा, जया प्रकाश, लक्की लक्ष्मण, रवि काले और अर्जुन गौड़ा ने भी फिल्म में काम किया है। फिल्म का निर्देशन ज्ञानसागर द्वारका ने किया है। इसका निर्माण श्री सुब्रह्मण्येश्वर सिनेमा द्वारा किया गया है। चैतन भारद्वाज ने फिल्म को अपनी धुनों से सजाया है।
Maharaj Postponed: नेटफ्लिक्स पर आज नहीं रिलीज होगी आमिर के बेटे की पहली फिल्म, प्रेस शो के बाद रिव्यू पर रोक