फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Stree 2 actress Shraddha Kapoor share behind-the-scenes glimpses from Chhichhore after 5 years of its Release

Shraddha Kapoor: 'छिछोरे' की रिलीज को पांच साल पूरे, श्रद्धा कपूर ने साझा की फिल्म से जुड़ी अपनी यादें

Sat, 07 Sep 2024 08:44 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 07 Sep 2024 08:44 AM IST
सार


श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता का आनंद ले रही हैं। इस बीच उन्होंने अपनी पुरानी फिल्म 'छिछोरे' के पांच साल पूरे होने पर फिल्म की यादों से जुड़ी शानदार झलकियां साझा की हैं। 

 

विज्ञापन
Stree 2 actress Shraddha Kapoor share behind-the-scenes glimpses from Chhichhore after 5 years of its Release
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

विस्तार

श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता का आनंद ले रही हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इसके लिए अभिनेत्री को काफी सराहना भी मिल रही है। इस बीच अभिनेत्री ने अपनी एक पुरानी फिल्म का जिक्र करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'छिछोरे' को लेकर अपने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट साझा किया है। इस फिल्म में उनके साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, ताहिर राज भसीन, वरुण शर्मा और नवीन पोलीशेट्टी भी नजर आए थे। बीते शुक्रवार को फिल्म के पांच साल पूरे हो गए हैं।

विज्ञापन


श्रद्धा ने साझा की फिल्म से जुड़ी यादगार वीडियो 
श्रद्धा कपूर ने फिल्म से जुड़ी अपनी यादें साझा करते हुए कुछ झलकियां साझा की है। इस वीडियो क्लिप में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आ रहे हैं। इन झलकियों में सुशांत सिंह राजपूत और ताहिर राज भसीन एक मजेदार पोज देते देखे जा सकते हैं। इसके बाद अभिनेत्री भी इनके साथ अपने लुक को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तीनों कलाकार इस फोटोशूट का आनंद लेते दिखाई पड़ रहे हैं। 
विज्ञापन

47 की उम्र में लिलेट दूबे ने रखा था फिल्मी दुनिया में कदम
विज्ञापन
विज्ञापन

दिखी फिल्म से जुड़ी प्यारी झलकियां
इन झलकियों में 'स्त्री 2' अभिनेत्री अपने हाथों के इशारों से दिल बनाती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री पीले रंग की क्रॉप टॉप और हरे रंग की स्कर्ट में बेहद प्यारी नजर आ रही है। वहीं, सुशांत काले रंग की ट्राउजर के साथ नीले रंग की शर्ट में काफी शानदार नजर आ रहे हैं। ताहिर ने नीले और सफेद रंग की स्पोर्ट्स स्वेट शर्ट और नीली जींस में दिखाई पड़ रहे हैं। कुछ अन्य झलकियों में छिछोरे की टीम एक साथ केक काट रही है। 

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)



Friday Box Office: 'स्त्री 2' को पछाड़ने में निकली 'गोट' की हवा, दूसरे दिन ही कमाई में आई भारी गिरावट
सह-कलाकारों ने दी प्रतिक्रिया
श्रद्धा कपूर ने इस तस्वीर के कैप्शन में एक प्यारा सा नोट लिखा। उन्होंने लाल दिल वाली इमोजी जोड़ते हुए लिखा, "वो दिन भी क्या दिन थे।" उनके इस पोस्ट पर फिल्म के सह-कलाकारों ने भी प्रतिक्रिया दी है। नवीन पॉलीशेट्टी, वरुण शर्मा और तुषार पांडे ने उनके इस पोस्ट पर कमेंट किया है। फिल्म में अपने डायलॉग का जिक्र करते हुए नवीन ने लिखा, "अकड़ पकड़ खींच के पकड़।" वहीं, वरुण और तुषार दोनों ने कमेंट में लाल दिल वाली इमोजी पोस्ट की है। बताते चलें कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल साबित हुई थी। 

कॉस्मेटिक कंपनी की मालकिन हैं मीरा राजपूत, फिटनेस पर भी देती हैं पूरा ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed