{"_id":"663d8bcf906bcb731b02ef4b","slug":"srikanth-actor-rajkummar-rao-used-to-get-scared-after-watching-horror-tv-shows-and-movies-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajkummar Rao: इन हॉरर टीवी शो को देखकर डर जाते थे राजकुमार राव, मां के बिना टॉयलेट करने भी नहीं जाते थे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rajkummar Rao: इन हॉरर टीवी शो को देखकर डर जाते थे राजकुमार राव, मां के बिना टॉयलेट करने भी नहीं जाते थे
Fri, 10 May 2024 08:22 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 10 May 2024 08:22 AM IST
सार
राजकुमार राव ने एक साक्षात्कार में बताया कि वह हॉरर फिल्में और टीवी शो को देखकर डर जाते थे। उन्होंने बताया कि 'शशश... कोई है' और 'आहट' उन टीवी शो में शामिल है, जिन्हें देखकर वह काफी ज्यादा डर गए थे।
विज्ञापन
राजकुमार राव
- फोटो : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao
विस्तार
राजकुमार राव की नई फिल्म ‘श्रीकांत’ आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म में उन्होंने दृष्टिबाधित का किरदार निभाया हैं। उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों को फिल्म पसंद आएगी। राजकुमार राव बेधड़क होकर अपने किरदार निभाते हैं। फैंस उन्हें कई अलग-अलग किस्म की भूमिकाओं में देख चुके हैं। जल्द ही वह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' में भी नजर आएंगे। दर्शकों ने फिल्म के पहले भाग में उन्हें डर के मारे कांपते हुए देखा था। रील की दुनिया के अलावा राजकुमार राव असल जिंदगी में भी डर जाते हैं। इसका खुलासा खुद उन्हीं के द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
मां के बिना टॉयलेट में भी नहीं जाते थे
राजकुमार राव ने यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया को दिए एक साक्षात्कार में बताया कि वह हॉरर फिल्में और टीवी शो को देखकर डर जाते थे। उन्होंने बताया कि 'श्श्श... कोई है' और 'आहट' उन टीवी शो में शामिल है, जिन्हें देखकर वह काफी ज्यादा डर गए थे। डर की हद इतनी थी कि वह अपनी मां के बिना टॉयलेट में भी नहीं जाते थे। वह अपनी मां से टॉयलेट के बाहर खड़ा होकर बात करने को कहते थे।
विज्ञापन
Manoj Bajpayee: 'हमारे लोगों का मजाक मत उड़ाइए', यूपी-बिहार वालों की बोली पर चुटकी लेने वालों पर मनोज का तंज
विज्ञापन
जब राजकुमार ने खाली थिएटर में देखी डरावनी फिल्म
राजकुमार राव ने अपने डर का एक और किस्सा भी बताया। एफटीआईआई में पढ़ाई के दौरान वह 'द एक्सोरसिज्म ऑफ एमिली रोज' देखने गए थे। पूरा का पूरा थिएटर लगभग खाली था। फिल्म देखते-देखते राजकुमार डरने लगे थे, इसके बावजूद उन्होंने पूरी फिल्म खत्म करने की ठानी थी। राजकुमार फिल्म देखने के बाद घर आए तो कई दिनों तक उनकी हालत खराब रही। उन्हें ऐसा लगता रहा कि एमिली रोज उनका पीछा कर रही है।
Pushpa 2: 'पुष्पा पुष्पा' के बाद रोमांस करते नजर आएंगे अल्लू अर्जुन, जल्द रिलीज होने वाला है दूसरा गाना