फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Squid Game Season 2 releasing on 26 December Season 3 will be the end of this hit web series

Squid Game Season 2: 26 दिसंबर को आएगा 'स्क्विड गेम' का दूसरा सीजन, जानिए कब खत्म होगी यह हिट वेब सीरीज

Thu, 01 Aug 2024 11:07 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 01 Aug 2024 11:07 AM IST
सार

'स्क्विड गेम' का दूसरा सीजन 26 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इसके साथ यह एलान भी कर दिया गया है कि सीरीज का अंत कब होगा।
 

विज्ञापन
Squid Game Season 2 releasing on 26 December Season 3 will be the end of this hit web series
स्क्विड गेम - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in

विस्तार

वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' के दूसरे सीजन की रिलीज की तारीख का एलान हो गया है और इसी के साथ दर्शकों के लंबे इंतजार का भी अंत हो गया है। 'स्क्विड गेम' का दूसरा सीजन 26 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इसके साथ-साथ एक और बड़ी जानकारी दी गई, जिसे सुनकर इस सीरीज के प्रशंसकों को झटका भी लग सकता है।

विज्ञापन

Squid Game Season 2 releasing on 26 December Season 3 will be the end of this hit web series
स्क्विड गेम 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in

इस साल के अंत में दर्शक 'स्क्विड गेम' के दूसरे सीजन का आनंद लेना शुरू करेंगे और उनका आनंद लेने का यह सिलसिला एक और सीजन तक ही चल पाएगा। दरअसल, 'स्क्विड गेम' वेब सीरीज अपने तीसरे सीजन के साथ ही खत्म हो जाएगी। दूसरे सीजन को रिलीज होने में अभी काफी समय बचा हुआ है, लेकिन यह बड़ा खुलासा बहुत जल्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Squid Game Season 2 releasing on 26 December Season 3 will be the end of this hit web series
स्क्विड गेम - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in

'स्क्विड गेम' एक कोरियन वेब सीरीज है। इसका पहला सीजन 2021 में रिलीज हुआ था। दुनियाभर के दर्शकों ने इसे खूब पंसद किया। सीरीज निपटाने के बाद से ही दर्शक इसके दूसरे सीजन का इंतजार करने लगे थे। निर्माताओं ने दर्शकों की कड़ी परीक्षा ली और दूसरे सीजन को लाने में तीन साल लगा दिए। इस नए सीजन में कुछ पुराने किरदारों के साथ नए किरदार भी देखने को मिलेंगे। बता दें कि इसका तीसरा सीजन 2025 में आएगा।

Shah Rukh Khan: किचन के रास्ते सिद्धार्थ आनंद की जन्मदिन पार्टी में पहुंचे शाहरुख खान, वीडियो हो रहा वायरल

विज्ञापन

Squid Game Season 2 releasing on 26 December Season 3 will be the end of this hit web series
स्क्विड गेम - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in

'स्क्विड गेम' के दूसरे सीजन की कहानी, पहले सीजन के अंत में सेओंग गी-हुन द्वारा लिए गए फैसलों के बाद से शुरू होगी। इसमें देखने को मिलेगा कि कैसे सेओंग अपने अमेरिका जाने के विचार को त्यागकर एक उद्देश्य का पीछा करना शुरू करता है। इस सीरीज का निर्देशन ह्वांग डोंग-ह्युक ने किया है और फर्स्टमैन स्टूडियो द्वारा निर्माण किया गया है।

Satyabhama OTT Release: अब इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध 'सत्यभामा', खाकी वर्दी में दिखा काजल का किलर लुक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed