फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijay Thalapathy Bodyguard Cryptic Post Amid Tamilnadu Political Situation Hint Actor Soon Become CM Vijay Th

विजय थलापति के सीएम बनने की राह में आया बड़ा रोड़ा, बॉडीगार्ड ने की क्रिप्टिक पोस्ट; लिखा- ‘मुश्किल लड़ाई के…’

Sat, 09 May 2026 09:54 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 09 May 2026 09:54 AM IST
सार

Vijay Thalapathy: विजय थलापति की पार्टी टीवीके तमिलनाडु विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा भी इन्होंने पेश किया। लेकिन अब भी विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने पर संशय बरकरार है। इसी बीच उनके बॉडीगार्ड ने एक क्रिप्टिक पोस्ट की है, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। 

विज्ञापन
Vijay Thalapathy Bodyguard Cryptic Post Amid Tamilnadu Political Situation Hint  Actor Soon Become CM Vijay Th
विजय के साथ बॉडीगार्ड सुरेश - फोटो : इंस्टाग्राम@aroonsuresh

विस्तार

इस वक्त तमिलनाडु की राजनीति में उठा-पटक का दौर चल रहा है। चुनाव परिणाम के चार दिन बाद भी सरकार नहीं बन सकती है। अभिनेता से नेता बने विजय थलापति और टीवीके पार्टी के प्रमुख के मुख्यमंत्री बनने की राह में अब भी मुश्किलें आ रही हैं। एएमएमके पार्टी के प्रमुख टीटीवी दिनाकरन ने विजय पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विजय ने उनके दल के समर्थन वाला फर्जी पत्र राज्यपाल को दिया है। इस पर वह शिकायत भी दर्ज करवाएंगे। यही कारण है कि अब भी विजय की पार्टी सरकार बनाने से चूक रही है। इन्हीं चर्चाओं के बीच विजय के बॉडीगार्ड ने क्रिप्टिक पोस्ट करके अभिनेता के फैंस को चौंका दिया है। 

विज्ञापन


क्या बॉडीगार्ड ने दिया विजय के सीएम बनने का हिंट?
थलापति विजय के बॉडीगार्ड अरुण सुरेश ने शुक्रवार देर रात अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में दो पोस्ट साझा कीं। इसमें विजय का नाम नहीं लिखा। फिर भी यह पोस्ट उनके लिए लगती है। बॉडीगार्ड ने पोस्ट में लिखा, ‘मुश्किल लड़ाइयों के बाद ही अच्छे नतीजे मिलते हैं।’ वह आगे लिखते हैं, ‘कॉन्फिडेंट रहो, सब अच्छा ही होगा।’
विज्ञापन

आगे विजय की एक एआई इमेज शेयर की है, जिसमें वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं। उनके नाम के आगे मुख्यमंत्री लिखा है। 

Vijay Thalapathy Bodyguard Cryptic Post Amid Tamilnadu Political Situation Hint  Actor Soon Become CM Vijay Th
अभिनेता और टीवीके नेता विजय थलापति - फोटो : सोशल मीडिया
विजय का राजनीतिक सफर मुश्किल रहा
विजय साल 2024 में तमिलनाडु की राजनीति में आए। उन्होंने पार्टी बनाई तो आम लोगों से संपर्क करने का विचार किया। 27 सितंबर 2025 को तमिलनाडु के करूर में टीवीके ने एक रैली आयोजित की। मगर इस रैली में एक बड़ा हादसा हो गया। रैली के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। विजय ने सोशल मीडिया पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों को 20-20 लाख रुपये और घायलों के लिए दो-दो लाख रुपये की मदद की घोषणा की थी। 
करूर रैली में हुई इस भगदड़ को लेकर विजय के खिलाफ शिकायत दर्ज भी हुई थी। पुलिस ने घटना के बाद टीवीके के जिला सचिव और अन्य आयोजकों के खिलाफ हत्या और लापरवाही के आरोप में मामला दर्ज किया था। एफआईआर में विजय का जिक्र था, लेकिन शुरू में उन्हें सीधे आरोपी के रूप में नामजद नहीं किया गया था। बाद में जांच सीबीआई को सौंपी गई। मामले में सीबीआई ने दिल्ली में विजय से भी पूछताछ की थी। 

Vijay Thalapathy Bodyguard Cryptic Post Amid Tamilnadu Political Situation Hint  Actor Soon Become CM Vijay Th
फिल्म 'जन नायकन' में विजय - फोटो : सोशल मीडिया
आखिरी फिल्म भी नहीं हुई रिलीज
विजय तमिलानाडु की राजनीति के नायक जरूर बन गए हैं, लेकिन उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ अब तक रिलीज नहीं हुई। यह फिल्म इस साल के शुरुआत में रिलीज होने थी लेकिन अब तक अटकी हुई है। पहले विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ सेंसर से हरी झड़ी पाने का इंतजार करती रही, मामला कोर्ट तक भी पहुंचा था। हाल ही में यह ऑनलाइन भी लीक हो गई। समय-समय पर अलग-अलग कारणों से फिल्म का विरोध भी होता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed