{"_id":"643825fd41794df5c3055f44","slug":"vijay-deverakonda-writes-a-note-calls-samantha-ruth-prabhu-fighter-ahead-of-shaakuntalam-release-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने सामंथा रुथ प्रभु को बुलाया 'फाइटर', 'शाकुंतलम' के लिए दीं शुभकामनाएं","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने सामंथा रुथ प्रभु को बुलाया 'फाइटर', 'शाकुंतलम' के लिए दीं शुभकामनाएं
Thu, 13 Apr 2023 09:38 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Thu, 13 Apr 2023 09:38 PM IST
सार
विजय देवरकोंडा जल्द ही सामंथा के साथ 'कुशी' में नजर आएंगे। अभिनेता ने सामंथा की फिल्म 'शाकुंतलम' की रिलीज से पहले अभिनेत्री के लिए एक नोट लिखा है।
विज्ञापन
सामंथा-विजय देवराकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शाकुंतलम' के लिए चर्चाओं में बनी हुई हैं। उनकी यह फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ऐसे में सामंथा को सपोर्ट करने के लिए जहां एक तरफ अभिनेत्री के फैंस सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, वहीं इसी बीच अब साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने भी एक पोस्ट के जरिए उन्हें समर्थन जताया है। विजय देवरकोंडा ने सामंथा रुथ प्रभु को फिल्म की रिलीज के लिए शुभकामना देने के लिए एक नोट लिखा है।
विज्ञापन
सामंथा को दी शुभकामनाएं
विजय देवरकोंडा जल्द ही सामंथा के साथ 'कुशी' में नजर आएंगे। अभिनेता ने सामंथा की फिल्म 'शाकुंतलम' की रिलीज से पहले अभिनेत्री के लिए एक नोट लिखा है। उन्होंने सामंथा को एक फाइटर कहा और शाकुंतलम के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। विजय देवरकोंडा ने लिखा कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करने के बावजूद भी उन्होंने अपनी फिल्मों को पूरा किया।
विज्ञापन
Bollywood: कई फिल्मों में एक नाम का किरदार निभा चुके ये सितारे, कोई बना 'राहुल' तो कोई बॉलीवुड का 'प्रेम'
विज्ञापन
सामंथा ने कहा विजय को शुक्रिया
विजय द्वारा लिखे गए इस नोट को सामंथा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा किया और उन्हें धन्यवाद कहा। सामंथा ने विजय को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें इस तरह के प्रोत्साहन की जरूरत थी।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'शाकुंतलम' का निर्देशन गुनाशेखर ने किया है। यह फिल्म कालिदास के नाटक 'अभिज्ञान शाकुंतलम' पर आधारित है। सामंथा रुथ प्रभु के अलावा, फिल्म में देव मोहन, जिशु सेनगुप्ता, मोहन बाबू, मधु, गौतमी, अदिति बालन और अनन्या नागल्ला जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।