फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Thandel actor Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Wedding Festivites Started From Haldi ceromony

Naga Chaitanya-Sobhita: नागा चैतन्य-शोभिता की शादी से पहले की रस्में शुरू, वायरल हुईं हल्दी की तस्वीरें

Fri, 29 Nov 2024 11:58 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 29 Nov 2024 11:58 AM IST
सार

अभिनेता नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की हल्दी समारोह आज, 29 नवंबर को हैदराबाद में हुई। हल्दी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Thandel actor Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Wedding Festivites Started From Haldi ceromony
नागा चैतन्य, शोभिता धूलिपाला - फोटो : एक्स- @phanikumar2809

विस्तार

अभिनेता नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की हल्दी समारोह आज, 29 नवंबर को हैदराबाद में हुई। हल्दी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों के प्री-वेडिंग कार्यक्रमों की शुरुआत हल्दी से हुई, जिसमें उनके करीबी परिवारजन उपस्थित थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नागा चैतन्य और शोभिता की शादी 4 दिसंबर को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियोज में होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

खूबसूरत लगीं शोभिता

दुल्हन बनने जार रहीं शोभिता धूलिपाला हल्दी समारोह के लिए दो अलग-अलग आउटफिट में नजर आईं। पहले लुक में उन्होंने पीले रंग की साड़ी के बजाय एक चमचमाती लाल साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने मांग टीका भी पहना था, जिसमें वह खूबसूरत लग रही थीं। दूसरे लुक में, शोभिता ने अपनी पोन्नियिन सेल्वन में निभाई गई अपनी भूमिका वाले लुक को अपनाया और हल्दी के लिए पीले रंग का परिधान पहना।
Aditi Rao Hydari Siddharth: अदिति-सिद्धार्थ ने फराह-हुमा के साथ किया छैया-छैया पर डांस, मलाइका भी हुईं शामिल


कुर्ता-पायजामा में दिखे नागा चैतन्य

नागा चैतन्य हल्दी समारोह के दौरान पूरी तरह से मुस्कुराते हुए कुर्ता पजामा में नजर आए। हल्दी की कुछ बेहतरीन लम्हों का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। शादी से कुछ दिन पहले इस जोड़े के बारे में यह अफवाहें आई थीं कि उन्होंने अपनी शादी की फिल्म के अधिकार 50 करोड़ रुपये में नेटफ्लिक्स को बेच दिए हैं। हालांकि, नागा चैतन्य ने इस खबर का खंडन किया और जूम के साथ एक बातचीत में कहा, "यह झूठी खबर है। ऐसा कोई सौदा नहीं हुआ है।"
Fawad Khan Birthday: पाकिस्तान में नाम और काम फिर भारतीय सिनेमा में वापसी के लिए क्यों मशक्कत कर रहे फवाद खान?


दो साल से एक दूसरे को कर रहे थे डेट

नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस जोड़े ने 8 अगस्त, 2024 को हैदराबाद में अपने परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में सगाई की थी।
Avinash Tiwary: अविनाश तिवारी ने अमिताभ बच्चन के सिर पर वार की घटना को किया याद, बोले- सेट पर छाया सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed