फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Adrishyam web series actress Divyanka Tripathi talks about working for money and choosing a role

Divyanka Tripathi: दिव्यांका ने किया खुलासा, बोलीं- "पहले पैसों के लिए काम के बोझ में दब जाती थी और.."

Thu, 25 Apr 2024 12:57 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 25 Apr 2024 12:57 PM IST
सार

दिव्यांका ने साक्षात्कार में बताया कि उन्होंने छोटी सी उम्र में ही अभिनय करना शुरू कर दिया था। कई बार तो ऐसा हुआ कि पैसे कमाने के लिए उन्होंने ज्यादा काम ले लिया था। 

विज्ञापन
Adrishyam web series actress Divyanka Tripathi talks about working for money and choosing a role
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी के चाहने वालों को एक बार फिर से वह मां के किरदार में देखने को मिल रही हैं। वह वेब सीरीज 'अदृश्यम' में मां के साथ-साथ एक खुफिया अधिकारी का भी किरदार अदा कर रही हैं। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने काम के चयन के तरीके और करियर से जुड़ी चीजों पर बातचीत की है।

विज्ञापन


छोटी सी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था
दिव्यांका ने साक्षात्कार में बताया कि उन्होंने छोटी सी उम्र में ही अभिनय करना शुरू कर दिया था। कई बार तो ऐसा हुआ कि पैसे कमाने के लिए उन्होंने ज्यादा काम ले लिया था। इससे उन पर काम का काफी बोझ बढ़ गया था। उन्होंने याद करते हुए बताया कि वह घर में बहुत कम रही है। यही वजह है कि उन्हें अपने परिवार से दूर रहना कभी मुश्किल नहीं लगता है। अपने माता-पिता पर निर्भर रहने और उन पर अपने खर्च का दबाव बनाने के बजाय उन्होंने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


Konkona Sen Sharma: क्या अमोल पराशर को डेट कर रही हैं कोंकणा, पूर्व पति की पोस्ट से कयासों का बाजार गर्म
विज्ञापन
विज्ञापन


काम के बोझ के बजाय रिश्तों को महत्व दे रही हैं दिव्यांका
दिव्यांका ने कहा कि अब उन्होंने खुद को पहले के मुकाबले काफी बदल लिया है। अब वह अपनी जिंदगी जीना चाहती हैं। पैसों के लिए काम का बोझ लेने के बजाय अब वह अपने रिश्तों को महत्व दे रही हैं। अपने काम के चयन के मामले पर बात करते हुए दिव्यांका ने बताया कि उन्हें कभी-कभार कुछ-कुछ चीजें करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। हालांकि, अब वह इस बारे में काफी सोच-विचार करती है कि वह किसी भी ऐसे किरदार के लिए हां न कहे, जो उन्हें पसंद ही नहीं है। उन्होंने कहा कि अब उनके भीतर अपने काम को लेकर आत्म-सम्मान की भावना आ चुकी है। वह कोई भी ऐसा किरदार नहीं निभाना चाहती हैं, जो उन्हें कमजोर बनाता हो।

Ananya Panday: हीरामंडी की स्क्रीनिंग में रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य के संग पहुंचीं अनन्या पांडे, फैंस हुए फिदा

सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है सीरीज
वेब सीरीज 'अदृश्यम' 11 अप्रैल से सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है। इस सीरीज में दिव्यांका त्रिपाठी के अलावा एजाज खान भी मुख्य भूमिका में हैं। यह एक सस्पेंस थ्रिलर सीरीज है। इसमें दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्पेक्टर पार्वती सहगल और एजाज खान ने रवि वर्मा का किरदार निभाया है।

'भाग्य लक्ष्मी' की इस अभिनेत्री ने की सगाई, सामने आईं तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed