{"_id":"6a09bf828ed5d6c1d508978d","slug":"tamil-film-producer-k-rajan-dies-by-suicide-at-85-in-chennai-2026-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"85 वर्षीय तमिल प्रोड्यूसर ने नदी में कूदकर दी जान, आत्महत्या की वजह साफ नहीं; विवादों से था पुराना नाता","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
85 वर्षीय तमिल प्रोड्यूसर ने नदी में कूदकर दी जान, आत्महत्या की वजह साफ नहीं; विवादों से था पुराना नाता
Sun, 17 May 2026 06:45 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sun, 17 May 2026 06:45 PM IST
सार
K Rajan Dies: फिल्म प्रोड्यूसर के. राजन एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। उन्होंने तमिल सिनेमा में प्रोड्यूसर, लेखक, निर्देशक और अभिनेता के तौर पर योगदान दिया।
विज्ञापन
के राजन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तमिल फिल्म प्रोड्यूसर के. राजन ने रविवार को चेन्नई में अड्यार पुल से कूदकर अपनी जान दे दी। उनके निधन की खबर मिलने पर अड्यार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आगे की जांच-पड़ताल शुरू की। अग्नि एवं बचाव सेवा विभाग को खबर दी गई। सैदापेट फायर स्टेशन के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव काम शुरू किया गया। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए रोयापेट्टा सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। प्रोड्यूसर ने ऐसा खतरनाक कदम क्यों उठाया इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।
तमिल सिनेमा को दिया योगदान
के राजन ने तमिल सिनेमा में बड़ा योगदान दिया है। वह एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। उन्होंने प्रोड्यूसर, लेखक, निर्देशक और अभिनेता के तौर पर काम किया है। उन्होंने 1983 में 'ब्रह्मचारीगल' फिल्म प्रोड्यूस करके अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'डबल्स', 'अवल पावम' और 'निनाइकोथा नालियाई' को प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
तमिल सिनेमा को दिया योगदान
के राजन ने तमिल सिनेमा में बड़ा योगदान दिया है। वह एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। उन्होंने प्रोड्यूसर, लेखक, निर्देशक और अभिनेता के तौर पर काम किया है। उन्होंने 1983 में 'ब्रह्मचारीगल' फिल्म प्रोड्यूस करके अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'डबल्स', 'अवल पावम' और 'निनाइकोथा नालियाई' को प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
के राजन
- फोटो : एक्स
फिल्मों का किया निर्देशन और लेखन
1991 में, राजन ने 'निजालगल रवि' और सरथकुमार की 'नम्मा ऊरु मरियम्मा' के साथ एक निर्देशक के रूप में शुरुआत की। साल 2005 में उन्होंने 'अनारचिगल' का निर्देशन किया। उन्होंने 'थंगमना थंगाची' और 'अनारचिगल' की कहानियां भी लिखीं।
फिल्मों का प्रोडक्शन, निर्देशन और लेखन के अलावा उन्होंने अभिनय में भी अपना लोहा मनवाया था। उन्होंने 'माइकल राज', 'सोंथाक्करन', 'वीटोडा मापिल्लई', 'पाम्बु सताई', अजित कुमार की 'थुनिवु' और सेल्वाराघवन की 'बकासुरन' में अभिनय किया है।
1991 में, राजन ने 'निजालगल रवि' और सरथकुमार की 'नम्मा ऊरु मरियम्मा' के साथ एक निर्देशक के रूप में शुरुआत की। साल 2005 में उन्होंने 'अनारचिगल' का निर्देशन किया। उन्होंने 'थंगमना थंगाची' और 'अनारचिगल' की कहानियां भी लिखीं।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने 'देवदास' पर की बयानबाजी, भारत के यूजर्स हुए नाराज; कहा- माइक छीन लो
अभिनेता के तौर पर किया कामफिल्मों का प्रोडक्शन, निर्देशन और लेखन के अलावा उन्होंने अभिनय में भी अपना लोहा मनवाया था। उन्होंने 'माइकल राज', 'सोंथाक्करन', 'वीटोडा मापिल्लई', 'पाम्बु सताई', अजित कुमार की 'थुनिवु' और सेल्वाराघवन की 'बकासुरन' में अभिनय किया है।
के राजन
- फोटो : एक्स
विवादों से रहा नाता
- के राजन सिनेमा कार्यक्रमों में विवादास्पद बयान देने के लिए जाने जाते थे।
- जून 2001 में, राजन को अपने साथी निर्माता कीयार पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
- अप्रैल 2019 में फिल्म 'एट्टुथिक्कुम पारा' (2020) के साउंडट्रैक लॉन्च के मौके पर, राजन ने 'मी टू' आंदोलन के तहत वैरामुथु के खिलाफ लगाए गए आरोपों को लेकर गायिका चिन्मयी को धमकी दी थी।
- दिसंबर 2019 में एक सार्वजनिक भाषण के दौरान, उन्होंने कमल हासन, धनुष, सेल्वाराघवन और गौतम वासुदेव मेनन की आलोचना की थी।
- उन्होंने फिल्मों के लिए भारी-भरकम फीस लेने के लिए नयनतारा की आलोचना की।