{"_id":"6730881153cf6053650e8ae5","slug":"suriya-says-he-is-not-recognized-in-mumbai-recounts-jyotika-earning-thrice-as-much-news-in-hindi-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"South: ‘मुंबई की गुमनामी में मुझे मजा आता है’, 27 साल बाद चेन्नई से शिफ्ट हुए साउथ स्टार सूर्या; बताई यह वजह","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
South: ‘मुंबई की गुमनामी में मुझे मजा आता है’, 27 साल बाद चेन्नई से शिफ्ट हुए साउथ स्टार सूर्या; बताई यह वजह
Sun, 10 Nov 2024 03:57 PM IST
श्वेता महतो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 10 Nov 2024 03:57 PM IST
सार
चेन्नई में करीब 27 साल साथ में बिताने के बाद ज्योतिका और सूर्या ने मुंबई में शिफ्ट होने का फैसला लिया। सूर्या ने बताया कि यह फैसला काफी सोच समझकर लिया गया था।
विज्ञापन
पत्नी ज्योतिका के साथ सूर्या
- फोटो : Instagram/ Suriya
विस्तार
अपना अधिकांश जीवन चेन्नई में बिताने के बाद अभिनेता सूर्या मुंबई में स्थानांतरित हुए। उन्होंने अपनी इस यात्रा का जिक्र करते हुए एक साक्षात्कार में फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती जीवन के संघर्ष पर बात की। उन्होंने बताया कि उस समय उनकी पत्नी ज्योतिका उनसे बड़ी अभिनेत्री थी। सूर्या ने कहा कि जब वह ज्योतिका से मिले तब अभिनेत्री उनसे तीनगुना कमा रही थी। 49 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि जब उन्होंने ज्योतिका के साथ अभिनय किया था तब वह अपनी पंक्तियां भी अच्छी तरह से नहीं बोल पाए थे।
ज्योतिका की सैलरी सूर्या से तीन गुना
अभिनेता सूर्या ने कहा, "हिंदी में डोली सजा के रखना के बाद ज्योतिका ने अपनी पहली तमिल फिल्म में मेरे साथ काम किया। उनकी दूसरी फिल्म मेरे साथ थी। इसके बाद हम अच्छे दोस्त बनें। मैं तमिल जानता था। मुझे एक अभिनेता का बेटा होना चाहिए था, लेकिन मैं घबरा रहा था। अपनी लाइनें भूल रहा था और मुझे नहीं पता था कि अभिनय कैसे करना है। यह मेरी तीसरी या चौथी फिल्म थी। उनकी कार्यशैली के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान था। वह पंक्तियों को मुझसे बेहतर जानती होगी। वह उन्हें याद कर लेती थी।" अपनी आगामी फिल्म कंगुवा के लिए तैयारी कर रहे सूर्या ने आगे कहा, "वह (ज्योतिका) सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंच गई और मुझे स्थिर होने में पांच साल लग गए। मुझे खुद को हीरो कहने में थोड़ा समय लगा। काखा काखा में उनकी सैलरी मुझसे तीन गुना ज्यादा थी।"
सैलरी कम होने के बावजूद ज्योतिका के परिवारवालों ने कराई सूर्या से शादी
सूर्या ने अपने वेतन के बीच के अंतर का उल्लेख करते हुए बताया कि इन सब के बावजूद कैसे जोतिका के परिवारवाले उनसे शादी के लिए तैयार हो हुए। उन्होंने कहा, "मुझे याद है कि मैं उस समय जीवन में कहां था। वह मेरी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए तैयार थी। उसके माता-पिता भी मुझसे शादी करवाने के लिए तैयार थे और मुझे यह एहसास हुआ कि मैं कितना कमा रहा हूं और वह कितना कमा रही है। मुझे एहसास हुआ कि मुझे अपनी हिम्मत बढ़ानी होगी और मुझे उसके बराबर होना होगा। कम से कम उसकी रक्षा करने के लिए सक्षम बनना पड़ेगा।"
विज्ञापन
मुंबई में हुए शिफ्ट
चेन्नई में करीब 27 साल साथ में बिताने के बाद ज्योतिका और सूर्या ने मुंबई में शिफ्ट होने का फैसला लिया। सूर्या ने बताया कि यह फैसला काफी सोच समझकर लिया गया था। उन्होंने कहा, " मुंबई घर है, उनका (ज्योतिका) परिवार यहीं है। ज्योतिका अपने माता-पिता के साथ बहुत समय बिताती है, जो मेरे माता-पिता से थोड़े बुजुर्ग हैं। ज्योतिका ने 10 साल की उम्र में शहर छोड़ दिया था। उसके बाद 27 वर्षों तक वह मेरे साथ चेन्नई में रही, इसलिए मैंने सोचा कि यह सही होगा अगर वह अपने माता-पिता के साथ समय बिताए। बच्चों ने आईबी सिलेबस चुना और चेन्नई में उसके लिए सिर्फ एक या दो स्कूल थे।"
मुंबई में नहीं जानता कोई
तमिल अभिनेता ने बताया कि मुंबई में उन्हें ज्यादा कोई नहीं पहचानता। उन्हें यहां लोगों को अपने बारे में बताना पड़ता है। उन्होंने कहा, जब मैं स्कूल जाता हूं तो अच्छा लगता है, चेन्नई में भी ऐसा होता होगा, आपको एहसास होता है कि हर कोई आपको नहीं पहचान पाएगा। मुझे यहां खुद के बारे में बताना पड़ता है। वे मुझसे मेरे व्यवसाय के बारे में नहीं पूछते हैं। बात वहीं खत्म हो जाती है जब मैं बताया हूं कि मैं सूर्या चेन्नई से। एक अभिनेता के रूप में न जाना जाना अच्छा लगता है क्योंकि उसके बाद बातचीत बहुत अलग हो जाती है। बता दें कि सूर्या और ज्योतिका की शादी को करीब 18 साल हो गए। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में दोनों का बहुत नाम है।