SSMB29: राजामौली की फिल्म को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी, एसएसएमबी 29 के लिए महेश बाबू ने नहीं ली फीस
महेश बाबू जल्द ही एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म में अभिनय का जलवा दिखाते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म को इस समय एसएसएमबी 29 कह कर पुकारा जा रहा है।
विस्तार
तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू ने हाल ही में फिल्म गुंटूर कारम में नजर आए थे। त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बनी यह फिल्म 12 जनवरी को संक्रांति उत्सव के मौके पर दुनियाभर में रिलीज हुई थी। फैंस को उनकी यह फिल्म काफी पसंद आई थी। वहीं, कई समीक्षकों ने फिल्म पर मिली जुली प्रतिक्रिया दी थी।
अब अभिनेता जल्द ही एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म में अभिनय का जलवा दिखाते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म को इस समय एसएसएमबी 29 कहकर पुकारा जा रहा है। एलान के बाद से ही लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि यह फिल्म लोकप्रिय हॉलीवुड फिल्म सीरीज इंडियाना जोन्स की तर्ज पर होगी और इसमें हनुमान से संबंधित एक कहानी देखने को मिलेगी।
इस बीच फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो आम तौर पर प्रति फिल्म 60 से 80 करोड़ रुपये के बीच शुल्क लेने वाले महेश बाबू ने राजामौली के प्रोजेक्ट के लिए कोई भी पारिश्रमिक नहीं लेने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म से होने वाले मुनाफे में वे राजामौली के साथ हिस्सेदारी करेंगे। फिलहाल फिल्म टीम ने अभी तक इन रिपोर्ट्स की पुष्टि नहीं की है।
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एसएसएमबी 29 का बजट 1000 करोड़ रुपये के आसपास है। बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट बनकर तैयार हो गई है और वर्तमान में एसएसएमबी 29 के लिए प्री-प्रोडक्शन कार्य चल रहा है। हालांकि, फिल्म को लेकर किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
Salman Khan: 'ये मेरी सुनते नहीं हैं, अगर सुनते तो....', अरबाज खान की दूसरी शादी पर बोले सलमान खान