फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Sowmya Janu Viral Video Telugu actress clashes with traffic guard clothes torn and phone snatched gets trolled

Sowmya Janu: ट्रैफिक गार्ड से भिड़ीं तेलुगु अभिनेत्री सौम्या जानू, फाड़े कपड़े और छीना फोन, वीडियो वायरल

Wed, 28 Feb 2024 10:13 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 28 Feb 2024 10:13 AM IST
सार

तेलुगु अभिनेत्री सौम्या जानू को इस समय उनके एक वायरल वीडियो की वजह से जबरदस्त आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। क्लिप में अभिनेत्री ट्रैफिक गार्ड से भिड़ती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
Sowmya Janu Viral Video Telugu actress clashes with traffic guard clothes torn and phone snatched gets trolled
सौम्या जानू वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलुगु अभिनेत्री सौम्या जानू अपने एक वायरल वीडियो के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। क्लिप में अभिनेत्री को ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक होम गार्ड के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। यह सबकुछ गार्ड के जरिए अभिनेत्री को गलत रास्ते पर जाने से रोकने के कारण हुआ। घटना हैदराबाद के पॉश बंजारा हिल्स इलाके की है। सौम्या और ट्रैफिक गार्ड के टकराव का वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। साथ ही लोग अभिनेत्री की हरकत को देखकर उनकी आलोचना कर रहे हैं। वहीं, कुछ नेटिजन्स ने सौम्या के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। 

विज्ञापन

सौम्या जानू ने की ट्रैफिक गार्ड से मारपीट 

यह घटना तब हुई जब अभिनेत्री बंजारा हिल्स में गलत दिशा में अपनी कार चला रही थीं, जिसे एक ट्रैफिक होम गार्ड ने रोका। वीडियो पर लगे टाइमस्टैंप के मुताबिक, यह घटना शनिवार शाम करीब 8:24 बजे की है। वहां मौजूद लोगों ने कहा कि आसपास खड़े लोगों के हस्तक्षेप करने के प्रयासों के बावजूद, अभिनेत्री ने अपना आक्रामक व्यवहार जारी रखा। स्थिति तब बिगड़ गई जब उन्होंने ट्रैफिक होम गार्ड के साथ मारपीट शुरू कर दी, जो घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। हैरान करने वाली बात यह है कि सौम्या ने होम गार्ड के कपड़े फाड़ दिए और उसका फोन भी जब्त कर लिया।

विज्ञापन


Tuesday Box Office: 'आर्टिकल 370' ने 'क्रैक' को किया पस्त, दर्शक को तरस रही 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक गार्ड ने दर्ज कराई शिकायत 

हमले के बाद, ट्रैफिक होम गार्ड ने बंजाराहिल्स पुलिस स्टेशन में शिकायत की। घटना का विवरण दिया और वायरल वीडियो का उपयोग करके सबूत प्रस्तुत किए। पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे लोगों में आक्रोश है और सौम्या जानू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। 

Aamir Khan: 'सितारे जमीन पर' से दमदार वापसी करने को तैयार आमिर, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर की पुष्टि

अभिनेत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद तेलुगु अभिनेत्री ने एक स्थानीय टीवी चैनल से बात करते हुए, अपने कदम को सही ठहराने की कोशिश की। सौम्या ने दावा किया कि उन्हें अभी तक पुलिस ने पूछताछ के लिए नहीं बुलाया है। फिलहाल अभिनेत्री को उनकी हरकत के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

Charles Dierkop Death: 'द स्टिंग' स्टार चार्ल्स डियरकोप का निधन, 87 की उम्र में यह बीमारी बनी मौत का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed