फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   South Cinema Superstar Mahesh Babu father Krishna had heart attack

Mahesh Babu: महेश बाबू के पिता की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, मां ने इसी साल दुनिया को कहा था अलविदा

Mon, 14 Nov 2022 05:09 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 14 Nov 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
South Cinema Superstar Mahesh Babu father Krishna had heart attack
महेश बाबू और उनके पिता - फोटो : सोशल मीडिया

टॉलीवुड के अनुभवी अभिनेता और महेश बाबू के पिता घट्टामनेनी शिव राम कृष्ण मूर्ति की हालत बिगड़ गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिनेता ने बीच रात में सांस फूलने की शिकायत की थी, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि इसी साल महेश बाबू ने पहले अपने भाई और फिर मां को खोया था। ऐसे में अभिनेता के पिता की तबीयत खराब होने की खबर से हर कोई परेशान हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सुपरस्टार कृष्णा को करीब साढ़े तीन बजे हैदराबाद के गाचीबोवली के कॉन्टिनेंटल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बिना वक्त गवाए तुरंत इलाज करना शुरू कर दिया। रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि अभिनेता कृष्णा को हल्का कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। अच्छी बात यह है कि अब उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें तीन दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।

विज्ञापन

बता दें कि अभिनेता कृष्णा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आने के बाद से ही हर कोई उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस उनके स्वस्थ होने की दुआ मांग रहे हैं। गौरतलब है कि महेश बाबू के पिता कृष्णा अभी तक अपनी पत्नी की मौत को भुला नहीं पाए हैं। पहले बेटे की मृत्यु ने उन्हें तोड़ दिया उसके बाद पत्नी के निधन ने उनकी जिंदगी को बेरंग कर दिया। यही कारण है कि वह अक्सर उदास रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed