Samantha: सामंथा ने हैदराबाद में इतने करोड़ में खरीदा शानदार फ्लैट, सोशल मीडिया पर मिल रहीं बधाइयां
साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु में हैदराबाद में नया आलीशान फ्लैट खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।
विस्तार
साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार फिर वह सुर्खियों आ गई हैं। इस बार वह फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि अपने नए घर को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, अभिनेत्री ने हैदराबाद में अपना एक नया घर खरीदा हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, सामंथा ने हैदराबाद में आलीशान 3BHK फ्लैट खरीदा है। यह जयभेरी ऑरेंज काउंटी में स्थित है। कहा जा रहा है कि अभिनेत्री ने यह फ्लैट 7.8 करोड़ रुपये में खरीदा है। बता दें कि सामंथा वर्तमान में एक महलनुमा घर में रहती हैं, जो हैदराबाद के आलीशान इलाके में स्थित है। यह वही घर है, जिसमें वह अपने पूर्व पति नागा चैतन्य के साथ रहती थीं।
Piyush Mishra: 'मैंने अपनी बीवी को छोड़ा, 20 साल किए बर्बाद', कम्युनिस्टों के खिलाफ पीयूष मिश्रा का बड़ा बयान
The Kerala Story: CM ने बिना फिल्म देखे लगाई रोक, पश्चिम बंगाल में द केरल स्टोरी बैन होने पर बोले सुदीप्तो से
वहीं, सामंथा की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो हाल ही में वह 'शाकुंतलम' में देव मोहन के साथ नजर आई थीं। हालांकि, पर्दे पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब अब अभिनेत्री अगली बार साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कुशी' में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग कश्मीर में हो रही है। इसके अलावा वह अमेरिकी सीरीज 'सिटाडेल' के भारतीय संस्करण में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।
Movies Controversy: 'द केरल स्टोरी' से पहले इन फिल्मों पर गरमाई थी सियासत, जमकर हुआ था बवाल