फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rashmika Mandanna Dances With Hubby Vijay Deverakonda In Garden On Her Devar Anand Movie Song Sancharame

Vijay-Rashmika: घर के गार्डन में विजय के साथ नाचती दिखीं रश्मिका, देवर आनंद ने शेयर किया वीडियो

Wed, 11 Mar 2026 07:10 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 11 Mar 2026 07:10 PM IST
सार

Vijay-Rashmika Dance Video: शादी के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना परिवार के साथ आनंद के पल बिता रहे हैं। इस बीच अब कपल का गार्डन में डांस करते हुए एक वीडियो सामने आया है। जानिए किस अंदाज में रश्मिका और विजय ने लगाए ठुमके…

विज्ञापन
Rashmika Mandanna Dances With Hubby Vijay Deverakonda In Garden On Her Devar Anand Movie Song Sancharame
विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना और आनंद देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम-@ananddeverakonda

विस्तार

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रहे हैं। कपल अभी भी अपनी शादी के फंक्शंस की तस्वीरें साझा कर रहे हैं। अब रश्मिका पति विजय देवरकोंडा और देवर आनंद के साथ घर के गार्डन में डांस करती नजर आई हैं। दोनों के इस मस्ती भरे पल का वीडियो खुद आनंद देवरकोंडा ने साझा किया है।

विज्ञापन

देवर के गाने पर भाभी रश्मिका ने लगाए ठुमके
रश्मिका मंदाना के देवर और विजय के भाई आनंद देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में विजय और रश्मिका के साथ आनंद देवरकोंडा भी डांस करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anand Deverakonda (@ananddeverakonda)




साथ में उनके कुछ और भी लोग नजर आ रहे हैं। विजय-रश्मिका आनंद देवरकोंडा की आगामी फिल्म ‘एपिक - फर्स्ट सेमेस्टर’ के हालिया रिलीज गाने ‘संचारमे’ पर डांस कर रहे हैं। इस दौरान सभी मस्ते में थिरके नजर आ रहे हैं।

 

Trending Videos

Rashmika Mandanna Dances With Hubby Vijay Deverakonda In Garden On Her Devar Anand Movie Song Sancharame
विजय देवरकोंडा-रश्मिका और आनंद - फोटो : इंस्टाग्राम

आनंद बोले- हम सब बहुत खुश थे
इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद देवरकोंडा ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन में आनंद ने लिखा, ‘देखने में तो सब अस्त-व्यस्त लग रहा था, लेकिन उस पल हम सच में बहुत खुश थे, संचारमे सुन रहे थे। अपनों के साथ यात्रा करने और नाचने से बढ़कर खुशी और क्या हो सकती है?’

कैप्शन से पता चलता है कि इस दौरान सभी मस्ती के मूड में हैं। वीडियो में रश्मिका जहां शॉर्ट्स और मेहंदी कलर की शर्ट में नजर आ रही हैं। वहीं विजय एक प्रिंटेड शर्ट और व्हाइट पैंट में दिख रहे हैं।

Rashmika Mandanna Dances With Hubby Vijay Deverakonda In Garden On Her Devar Anand Movie Song Sancharame
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम
26 फरवरी को हुई विजय-रश्मिका की शादी
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कई साल चले रिलेशनशिप के बाद पिछले महीने 26 फरवरी को शादी कर ली। दोनों उदयपुर में हुए एक निजी ग्रैंड समारोह में शादी के बंधन में बंधे। इसके बाद कपल ने 4 मार्च को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन भी दिया। इसमें साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज सितारे शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed