Ranya Rao: सोना तस्करी मामले में रान्या राव के पिता रामचंद्र राव से पूछताछ, दो दिनों में सौंपी जाएगी रिपोर्ट
कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव के पिता रामचंद्र राव से सोना तस्करी मामले में पूछताछ की गई है। सरकार द्वारा निर्देशित जांच लगभग पूरी हो चुकी है, जिसकी रिपोर्ट दो दिनों के भीतर आने की उम्मीद है।
विस्तार
कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव के सौतेले पिता और कर्नाटक में डीजीपी रैंक के अधिकारी रामचंद्र राव से उनकी बेटी से जुड़े सोने की तस्करी मामले में पूछताछ की गई है। आईएएस अधिकारी गौरव गुप्ता के नेतृत्व में एक इंवेस्टिगेटिंग टीम द्वारा जान की गई और इस दौरान उन आरोपों पर ध्यान केंद्रित किया गया कि रान्या राव ने तस्करी के तरीके को सुविधाजनक बनाने के लिए उनके पद का दुरुपयोग किया था। जांच के हिस्से के रूप में उनका बयान दर्ज किया गया।
सरकार को सौंप दी जाएगी रिपोर्ट
जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और उम्मीद है कि अगले दो दिनों में रिपोर्ट सरकार को सौंप दी जाएगी। सरकार ने पहले समिति को एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी करके रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था। रामचंद्र राव को 15 मार्च, 2025 को अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया गया था। वह वर्तमान में कर्नाटक राज्य पुलिस आवास और अवसंरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। इस मामले में उनका नाम तब सामने आया, जब रान्या राव की सहायता करने वाले प्रोटोकॉल अधिकारी ने कथित तौर पर जांचकर्ताओं को बताया कि उसने रान्या राव के कहने पर ऐसा किया था।
Pushpa 2: कभी टूटा पैर तो कभी गर्दन में लगी चोट...'जथरा' गाने की शूटिंग के दौरान कई बार घायल हुए अल्लू अर्जुन
रान्या की जमानत याचिका पर सुनवाई स्थगित
3 मार्च को, रान्या राव को हाई-प्रोफाइल सोना तस्करी मामले में बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। आज, 17 मार्च को सत्र न्यायालय में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। न्यायालय ने मामले की सुनवाई 19 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी है और डीआरआई के वकील को तब तक आपत्तियां दर्ज करने का निर्देश दिया है।
यूट्यूब वीडियो से सीखी थी तस्करी की तरकीब
कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव वर्तमान में सोने की तस्करी में शामिल होने के आरोप में न्यायिक हिरासत में हैं। दुबई से भारत आने पर अभिनेत्री को 12.56 करोड़ रुपये मूल्य के 14.2 किलोग्राम सोने के साथ पकड़ा गया था। हिरासत के दौरान अभिनेत्री ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को कबूल कर लिया। उन्होंने अधिकारियों को विस्तार से बताया कि कैसे उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया और उन्हें दुबई से सोने की तस्करी करने के लिए कहा गया। अभिनेत्री ने आगे खुलासा किया कि उन्होंने यूट्यूब वीडियो से तस्करी की तरकीब सीखी।
Rockstar 2: इम्तियाज अली बना सकते हैं 'रॉकस्टार 2'? क्या रणबीर कपूर होंगे हीरो?