फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pawan Kalyan will soon seen in Vakeel Saab 2 director Venu Sriram shared the details

Vakeel Saab 2: पवन कल्याण जल्द मचाएंगे 'वकील साब 2' से धमाल, निर्देशक वेणु श्रीराम ने साझा की डिटेल

Mon, 10 Apr 2023 02:39 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 10 Apr 2023 02:39 PM IST
सार

पवन कल्याण की फिल्म 'वकील साब' के सीक्वल का एलान हो गया है। साथ ही निर्देशक वेणु श्रीराम ने इसे लेकर बड़ा अपडेट दिया है। 

विज्ञापन
Pawan Kalyan will soon seen in Vakeel Saab 2 director Venu Sriram shared the details
वकील साब 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'वकील साब' तो आप सभी को याद ही होगी। यह अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर हिंदी फिल्म 'पिंक' का तेलुगू रीमेक थी। इस फिल्म का निर्देशन वेणु श्रीराम ने किया था। वहीं, अब 'वकील साब' के सीक्वल की घोषणा कर दी गई है, जिससे पवन कल्याण के फैंस में खुशी की लहर है। इस सीक्वल से भी पवन कल्याण और वेणु श्रीराम की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए उतरेगी। 

विज्ञापन

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'वकील साब 2'

'वकील साब' ने बीते नौ अप्रैल को अपनी रिलीज के दो साल पूरे कर लिए। इस अवसर का जश्न मनाने के लिए फैंस ने ट्वीटर का सहारा लिया, जिसमें निर्देशक वेणु श्रीराम भी हिस्सा लेते नजर आए। निर्देशक ने खुलासा किया कि 'वकील साब 2' पर वर्तमान में काम जारी है। वह फिलहाल इस फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखने में व्यस्त हैं। यह अपडेट मिलते ही फैंस खुश हो उठे और उन्होंने मूवी को लेकर इतना ट्वीट कर दिया कि 'वकील साब 2' ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा।

विज्ञापन


Dhanush: धनुष-सेल्वराज ने एक बार फिर मिलाया हाथ, नए प्रोजेक्ट को लेकर वंडरबार और जी स्टूडियो ने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन

सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी 'वकील साब'

निर्देशक वेणु श्रीराम ने यह भी एलान किया कि उनकी दो साल पुरानी फिल्म 'वकील साब' वापस से सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। मूवी में पवन कल्याण, निवेथा थॉमस, अंजलि, अनन्या नगल्ला, प्रकाश राज और श्रुति हासन जैसे सितारे हैं। तेलुगू वर्जन का स्क्रीनप्ले संयुक्त रूप से एच विनोथ और रितेश शाह ने लिखा है। मेकर्स ने तेलुगू दर्शकों की संवेदनाओं के अनुसार कहानी में कुछ बदलाव भी किए हैं। 


Ram Charan-Upasana: बेबी शॉवर के बाद पत्नी उपासना संग छुट्टियां मनाने मालदीव पहुंचे राम चरण, साझा किया वीडियो

पवन कल्याण का वर्कफ्रंट 

वहीं, पवन कल्याण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर कर रहे हैं। इस मूवी में पवन कल्याण को वापस से पुलिस अधिकारी की भूमिका में देखा जाएगा। रिपोर्ट्स तो यह भी हैं कि पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' सलमान खान की फिल्म 'दबंग-3' का रीमेक है। हालांकि, अब तक इस रिपोर्ट की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed