{"_id":"647b5a5b40e921903c0c5725","slug":"nithin-gopi-passed-away-kannada-actor-director-dies-at-39-due-to-major-heart-attack-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: कन्नड़ अभिनेता और निर्देशक नितिन गोपी का निधन, 39 साल की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
दुखद: कन्नड़ अभिनेता और निर्देशक नितिन गोपी का निधन, 39 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Sat, 03 Jun 2023 08:51 PM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sat, 03 Jun 2023 08:51 PM IST
सार
प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता और निर्देशक नितिन गोपी का 39 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
विज्ञापन
नितिन गोपी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता और निर्देशक नितिन गोपी का निधन हो गया है। कहा जा रहा है कि अभिनेता का निधन बीते शुक्रवार दो जून को दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ था। वह महज 39 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। इतनी कम उम्र में अभिनेता के अचानक चले जाने से इंडस्ट्री में गम का माहौल है।
Adipurush: श्री राम और रावण का भव्य युद्ध दिखाएगा आदिपुरुष का दूसरा ट्रेलर, अगले हफ्ते इस तारीख को होगा रिलीज!
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
रिपोर्ट्स के अनुसार, नितिन को बेंगलुरू के इत्तमाडु में अपने घर पर बेचैनी और सीने में दर्द का अनुभव हुआ। नजदीक के अस्पताल ले जाने के दौरान ही अभिनेता ने दम तोड़ दिया। कहा जा रहा है कि गोपी पर इलाज का असर नहीं हो रहा था और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। एक युवा प्रतिभा गोपी के निधन से क्षेत्रीय फिल्मकारों को झटका लगा है और उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
विज्ञापन
Prasanth Varma Exclusive: ‘हनुमान’ के निर्देशक बोले, वह दिन दूर नहीं जब हमारी रिलीज डेट पर हॉलीवुड नहीं आएगा
नितिन की फिल्में
नितिन ने एक बाल अभिनेता के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत के और उन्होंने हैलो डैडी, मुत्तिनंथा हेंदथी, चीरा बंधव्या, निशंबदा, केरला केसरी जैसी हिट फिल्मों में अभिनय करके लोकप्रियता हासिल की। एक निर्देशक के रूप में नितिन ने लोकप्रिय धारावाहिकों हरा-हारा महादेव और पुनर्विवाह का निर्देशन किया। कथित तौर पर गोपी अपने अगले बड़े बजट धारावाहिक का निर्देशन करने के लिए काम कर रहे थे।
Malaika Arora: छैंया छैंया की शूटिंग को लेकर मलाइका का खुलासा, बोलीं- नहीं पता था चलती ट्रेन पर होगी शूटिंग