फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Nagarjuna younger son Akhil Akkineni engaged with Zainab Ravdjee share pictures viral on social media

Nagarjuna: नागार्जुन के घर दोहरी खुशियों का माहौल, नागा के बाद छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी ने की सगाई

Tue, 26 Nov 2024 07:11 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 26 Nov 2024 07:11 PM IST
सार

नागार्जुन के घर दोहरी खुशियों का माहौल है। बड़े बेटे नागा के बाद तेलुगु अभिनेता के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी ने भी सगाई कर ली है। अभिनेता ने पोस्ट कर जैनब रावदजी का परिवार में स्वागत किया है। 

विज्ञापन
Nagarjuna younger son Akhil Akkineni engaged with Zainab Ravdjee share pictures viral on social media
नागार्जुन-अखिल अक्किनेनी-जैनब रावदजी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनुभवी तेलुगु अभिनेता नागार्जुन के घर पर दोहरी खुशियों का माहौल है। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी से कुछ दिन पहले अभिनेता के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी ने सगाई कर ली है। उन्होंने लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड और लाइफस्टाइल ब्लॉगर जैनब रावदजी से सगाई की है। नागार्जुन ने अपने एक्स हैंडल पर जोड़े की एक तस्वीर के साथ खुशखबरी की घोषणा की और परिवार में जैनब का स्वागत किया। 

विज्ञापन

नागार्जुन के छोटे बेटे ने की सगाई 

छोटे बेटे और होने वाली बहू की एक तस्वीर को साझा करते हुए नागार्जुन ने लिखा, 'अपने बेटे अखिल अक्किनेनी और हमारी होने वाली बहू जैनब रावदजी की सगाई की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं। हमें अपने परिवार में जैनब का स्वागत करने से ज्यादा खुशी नहीं हो सकती। कृपया हमसे जुड़ें। युवा जोड़े को बधाई देने और उनके जीवन को प्यार, खुशी और आपके अनगिनत आशीर्वाद से भरे रहने की कामना करता हूं।'

विज्ञापन


अखिल अक्किनेनी ने साझा की खुशखबरी

अखिल ने भी खुशखबरी की घोषणा करते हुए अपनी सगाई की शानदार तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, 'मुझे मेरी फॉरेवर मिल गई। यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि जैनब रावदजी और मैं सगाई कर चुके हैं।' इस साल की शुरुआत में, नागार्जुन ने अपने बड़े बेटे नागा चैतन्य की अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला से सगाई की घोषणा की थी। इस जोड़े ने अपनी शादी का जश्न शुरू कर दिया है और 4 दिसंबर में शादी करने वाले हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Akhil Akkineni (@akkineniakhil)


पहले सगाई के बाद टूट चुका है एक रिश्ता 

अखिल अक्किनेनी की बात करें तो उन्होंने साल 2015 में 'अखिल: द पावर ऑफ जुआ' के साथ अभिनय की शुरुआत की। उन्हें 'हैलो' और 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' जैसी फिल्मों में उनके प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। उन्हें आखिरी बार 'एजेंट' में देखा गया था। 2016 में, अखिल की सगाई बिजनेस टाइकून जी. वी. कृष्णा रेड्डी की पोती श्रिया भूपाल से हुई थी। उनकी शादी की योजना 2017 में बनाई गई थी। हालांकि, इसे एक अज्ञात कारण से रद्द कर दिया गया था। 

Samantha: सामंथा ने तलाक को लेकर सुनाई अपनी आपबीती, 'मेरे बारे में बहुत गलत बातें की गईं'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed