फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Mass Maharaja Ravi Teja to collaborate with Mad director Kalyan Shankar

Ravi Teja: बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में रवि तेजा, इस मशहूर निर्देशक के साथ मिलाया हाथ!

Thu, 30 Jan 2025 01:12 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 30 Jan 2025 01:12 AM IST
सार

Ravi Teja: रवि तेजा की आगामी फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। वह मास जतारा के बाद निर्देशक कल्याण शंकर के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Mass Maharaja Ravi Teja to collaborate with Mad director Kalyan Shankar
रवि तेजा - फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628

विस्तार

मास महाराजा के नाम से मशहूर रवि तेजा जल्द ही नई फिल्म मास जतारा में नजर आने वाले हैं। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन भानु भोगवरपु ने किया है। हाल ही में फिल्म की झलकियां साझा की गई थी, जिसमें रवि तेजा के पुराने अंदाज की झलक देखने को मिली। इसे देखने के बाद उनके फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट अभी तक घोषित नहीं की गई है, लेकिन खबरें हैं कि इसे 2025 की गर्मियों के महीने में रिलीज किया जा सकता है।

विज्ञापन

Thandel: 'फिल्म हिट करा देना वरना घर पर सम्मान चला जाएगा’, पत्नी के होम टाउन में नागा चैतन्य ने की अनोखी मांग

विज्ञापन
रवि तेजा की फिल्म पर आया अपडेट

इस बीच रवि तेजा की एक ओर फिल्म पर बड़ा अपडेट आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रवि तेजा अब चर्चित निर्देशक कल्याण शंकर के साथ काम करने जा रहे हैं। एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक रवि तेजा को कल्याण शंकर की स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई, जिसके  बाद उन्होंने तुरंत ही इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी सहमति दे दी। यह फिल्म सितारा एंटरटेनमेंट्स की ओर से प्रोड्यूस की जाएगी। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mira Rajput: 'जब वी मेट' के आदित्य की तरह नहीं हैं शाहिद, जब मीरा ने की शिकायत, अभिनेता ने दिया ऐसा जवाब


मैड 2 में बिजी हैं कल्याण शंकर

मौजूदा समय में कल्याण शंकर अपनी फिल्म 'मैड 2' के पोस्ट-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की रिलीज के बाद ही वह रवि तेजा की फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम शुरू करेंगे। हालांकि, अभी तक फिल्म के शैली और कहानी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। माना जा रहा है कि फिल्म बड़े बजट की होगी। 
SSMB 29: क्या एस एस राजामौली की फिल्म में नजर नहीं आएंगे पृथ्वीराज सुकुमारन? अभिनेता ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed