Kiccha Sudeep: अजय देवगन की 'नफरत' से बचना चाहते हैं किच्चा सुदीप, बोले- अब काजोल के साथ काम करने की तमन्ना
बीते साल साउथ बनाम बॉलीवुड की गूंज पूरे भारत में सुनाई दी थी। यह लड़ाई महज बॉक्स ऑफिस तक सीमित न रहकर दोनों इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स के बीच तक आ गया था। दरअसल, पिछले साल कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप के हिंदी भाषा को दिए विवादित बयान पर अजय देवगन खुद को रिएक्ट करने से रोक नहीं पाए थे। दोनों कलाकारों के बीच हुए इस विवाद की आंच पूरी इंडस्ट्री पर आई थी। भाषा विवाद ने पूरे सिनेमा जगत को दो भागों में बांट दिया था। पिछले साल हुए इस बवाल के बाद अब हाल ही में किच्चा ने एक ऐसी इच्छा प्रकट की है, जिसे सुन सभी हैरान रह गए हैं।
हाल ही में किच्चा सुदीप ने बॉलीवुड की एक पॉपुलर अभिनेत्री के साथ काम करने की इच्छा जताई है। कमाल की बात यह है कि वह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि अजय देवगन की पत्नी काजोल हैं। दरअसल, किच्चा सुदीप ने हाल ही में एक मीडिया संस्थान को इंटरव्यू दिया, जिसमें किच्चा से राष्ट्रीय भाषा को लेकर अजय के साथ हुई बहस के बारे में पूछा गया। इस पर किच्चा सुदीप ने बताया कि, 'यह मामला तभी खत्म हो गया था क्योंकि यह सिर्फ और सिर्फ निजी सोच की बात थी। हमारे बीच अब किसी भी तरह का विवाद नहीं हैं।'
Harshita Gaur: मिर्जापुर की डिंपी को मिला एक और बड़ा मौका, इस सीरीज में निभा रही हैं दमदार किरदार
किच्चा सुदीप यहीं नहीं रुको अभिनेता ने काजोल को अपनी पसंदीदा अभिनेत्री बताते हुए कहा, 'मैं काजोल के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं, इसलिए मैं उनके पति यानी अजय देवगन को अपने से नफरत नहीं करने दे सकता हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'यह कोई कॉन्फ्लिक्ट नहीं है, यह एक उम्मीद है। कल्पना कीजिए कि काजोल मेरे साथ काम कर रही हैं और अजय वीडियो कॉल पर हर समय मुझे घूर रहे हैं। मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो। इस समय अजय देवगन मेरे पसंदीदा अभिनेता हैं।'
Box Office Report: 450 करोड़ी होने जा रहा 'पठान', साउथ की 'वारिसु' और 'थुनिवु' देखने अब भी पहुंच रहे दर्शक
जब किच्चा सुदीप से पूछा गया कि क्या उनके ट्विटर विवाद के बाद अजय से उनकी किसी तरह की बातचीत हुई, तो किच्चा ने कहा, 'हम ठीक थे। हमने कोई तलवार नहीं पकड़ी थी, या एक-दूसरे से लड़ नहीं रहे थे और न ही मार रहे थे। यह बहस का मामला था और यह सार्वजनिक रूप से हुआ। तो यह युद्ध नहीं था। वहां जो हुआ, वहीं समाप्त हुआ और वह भी बहुत ही प्यारे तरीके से।' किच्चा बोले, 'मेरे पास उनका फोन नंबर नहीं है। यदि आपके पास है तो हम बात कर सकते हैं। सच बताऊं तो, मुझे काजोल का नंबर लेने में ज्यादा दिलचस्पी है।'
Jagjit singh: 'कहां तुम चले गए'...मखमली आवाज के बादशाह जगजीत सिंह, जिन्होंने घर-घर पहुंचा दी गजल