फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Khushbu Sundar and Vishal support Vijay as TVK faces numbers test says He should lead

'उन्हें सरकार बनानी चाहिए': खुशबू सुंदर और विशाल ने किया विजय का सपोर्ट; टीवीके के पास अब भी नहीं जरूरी संख्या

Fri, 08 May 2026 01:52 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Fri, 08 May 2026 01:52 PM IST
सार

Thalapathy Vijay Gets Support: कमल हासन के बाद विजय के समर्थन में खुशबू सुंदर और विशाल आए हैं। दोनों ने तमिलनाडु में सरकार बनाने पर अपनी बात रखी है। जानिए दोनों नें क्या कहा है? 

विज्ञापन
Khushbu Sundar and Vishal support Vijay as TVK faces numbers test says He should lead
खुशबू सुंदर, विशाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कझगम' (टीवीके) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जरूर नंबर्स न होने की वजह से वह यहां सरकार नहीं बना सकी है। तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कहा कि उनकी पार्टी टीवीके ने अभी तक सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत साबित नहीं किया है। ऐसे में कई फिल्मी सितारे विजय के समर्थन में आए हैं।

विज्ञापन

गवर्नर से मिली विजय
कमल हासन के बाद, खुशबू सुंदर और विशाल जैसी कॉलीवुड की हस्तियों ने भी विजय को अपना समर्थन दिया। विजय ने गवर्नर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। टीवीके ने कहा कि उसे कांग्रेस विधायकों का समर्थन मिल गया है, जिससे उसकी कुल संख्या 112 हो गई है। मगर, यह संख्या 234 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी 118 से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Khushbu Sundar and Vishal support Vijay as TVK faces numbers test says He should lead
थलापति विजय - फोटो : X
खुशबू ने विजय का समर्थन किया
भाजपा सदस्य खुशबू सुंदर ने विजय को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा 'तमिलनाडु की एक नागरिक के तौर पर, जब लोगों ने अपना सीएम चुन लिया है, तो उन्हें ही नेतृत्व करना चाहिए।' उन्होंने विजय को अपना छोटा भाई कहकर संबोधित किया। खुशबू के पति एनडीए के गठबंधन से चुनाव लड़ रहे थे।



'यह तमिलनाडु का अपमान है': विजय के समर्थन में आए कमल हासन; टीवीके के सरकार बनाने के अधिकार का किया बचाव
 
विज्ञापन

विशाल ने दूसरे राज्यों के उदाहरण दिए
एक्टर विशाल ने भी विजय के लिए अपना समर्थन जाहिर किया है। उन्होंने गोवा, मणिपुर, मेघालय और कर्नाटक जैसे राज्यों के उदाहरण दिए, जहां पार्टियों को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया था। बाद में उन्हें फ्लोर टेस्ट के जरिए अपना बहुमत साबित करने का मौका दिया गया था।
गवर्नर के रुख पर सवाल उठाते हुए उन्होंने लिखा 'तमिलनाडु के गवर्नर विजय को सरकार बनाने का मौका देने में हिचकिचाहट क्यों दिखा रहे हैं? लोगों के जनादेश का क्या सम्मान है?' उन्होंने कहा कि विजय सरकार बनाएंगे और उन्हें बनानी भी चाहिए।

Khushbu Sundar and Vishal support Vijay as TVK faces numbers test says He should lead
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले कमल हासन?
इससे पहले, अभिनेता और मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के नेता कमल हासन ने कहा था कि विधानसभा चुनावों में खंडित जनादेश के बाद तमिलनाडु के जनादेश का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय को, सबसे बड़ी पार्टी के नेता के तौर पर, सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed