Kantara Chapter 1: 'कभी एक शो के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था', कांतारा चैप्टर 1 की सफलता पर भावुक हुए ऋषभ
Rishab shetty Talk About His Struggle: फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से हैरान कर दिया है। फिल्मों काे लेकर दर्शकों में काफी क्रेज है। फिल्म के निर्देशक, अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने फैंस का शुक्रिया किया। साथ ही अपने शुरुआती संघर्ष के बारे में भी बात की है।
विस्तार
साल 2022 में रिलीज हुई ‘कांतारा’ फिल्म की अगली कड़ी ‘कांतारा चैप्टर 1’ रिलीज हो चुकी है। ऋषभ शेट्टी निर्देशित ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पहले दिन ही 60 करोड़ रुपये की कमाई की है। दूसरे दिन भी यह शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म को मिले इतने प्यार के लिए ऋषभ शेट्टी ने दर्शकों का, फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
24 घंटे में बिके 1 मिलियन से अधिक टिकट
‘कांतारा चैप्टर 1’ फिल्म के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा गया, ‘कांतारा चैप्टर 1’ की धूम पूरे देश में गूंज रही है। 24 घंटों में 1.28 मिलियन से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने साल 2025 में पहले दिन बुकमॉयशोइन पर सबसे ज्यादा टिकट ब्रिकी दर्ज की है।
ऋषभ ने शुरुआती दाैर के स्ट्रगल का जिक्र किया
ऋषभ शेट्टी ने अपनी फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ की सफलता को लेकर जानकारी दी। इसके साथ ही अपना एक पुराना ट्वीट भी शेयर किया है। जिसमें वह अपने स्ट्रगल का जिक्र करते हैं। ऋषभ शेट्टी ने पुराने ट्वीट में लिखा है, ‘2016 में एक ईवनिंग शो पाने के लिए संघर्ष करने से लेकर 2025 में 5000 से ज्यादा हाउसफुल शो तक का सफर। यह सफर आपके प्यार, सपोर्ट और भगवान की कृपा के अलावा और कुछ नहीं है। इसे संभव बनाने वाले हर एक व्यक्ति का हमेशा आभारी रहूंगा।’
2016 ರಲ್ಲಿ ಒಂದು ಪ್ರದರ್ಶನಕ್ಕಾಗಿ ಒದ್ದಾಡಿದ ದಿನದಿಂದ, 5000ಕ್ಕೂ ಹೆಚ್ಚು
— Rishab Shetty (@shetty_rishab) October 2, 2025
housefull ಶೋಗಳ ಈ ಅದ್ಭುತ ಪಯಣ. ಇದು ಸಾಧ್ಯವಾಗಿದ್ದು ನಿಮ್ಮ ಪ್ರೀತಿ ಮತ್ತು ಬೆಂಬಲದಿಂದ ಮಾತ್ರ. ಇದಕ್ಕಾಗಿ ನಾನು ನಿಮಗೆ ಸದಾ ಋಣಿ.
From struggling to get one evening show in 2016 to 5000+ housefull shows in 2025.
This journey is… https://t.co/vuSfaVIAA2
फिल्म को ऑनलाइन शेयर ना करने की गुजारिश की
अभिनेता, निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने दर्शकों से गुजारिश की है कि फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ के वीडियो रिकॉर्ड करके ऑनलाइन शेयर ना करें। वह एक अन्य एक्स (ट्विटर) पोस्ट में लिखते हैं, ‘फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ जितनी हमारी है, उतनी ही आपकी भी है। आपके प्यार ने इसे सचमुच यादगार बना दिया है। हम आपसे गुजारिश करते हैं कि फिल्म के वीडियो शेयर/रिकॉर्ड न करें और पायरेसी को बढ़ावा न दें।’