'क्या इस तूफान के...', फिल्ममेकर्स ने शेयर किया अपडेट; जानें कब रिलीज होगा जूनियर एनटीआर की 'ड्रैगन' का टीजर
NTR Neel Dragon First Glimpse: एनटीआर और प्रशांत नील की फिल्म 'ड्रैगन' को लेकर फिल्म निर्माताओं ने आज एक अपडेट शेयर किया है। जानिए कब रिलीज होगा 'ड्रैगन' का टीजर?
विस्तार
जूनियर एनटीआर और मशहूर डायरेक्टर प्रशांत नील की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ड्रैगन' के टीजर लेकर फिल्म निर्माताओं ने एक खास अपडेट शेयर किया है। इस जानकारी से फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह बहुत बढ़ गया है।
'ड्रैगन' को लेकर अपडेट
जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की आगामी फिल्म का अस्थायी नाम 'ड्रैगन' है। इस फिल्म के संगीतकार रवि बसुर ने अपने स्टूडियो से एक दिलचस्प अपडेट शेयर किया है। उन्होंने टीजर के बैकग्राउंड म्यूजिक पर काम करते हुए अपनी फोटो शेयर की और लिखा, 'क्या आप तूफान के लिए तैयार हैं?' इस पोस्ट के बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं।
'ड्रैगन' का टीजर कब रिलीज होगा?
फिल्म 'ड्रैगन' का टीजर 19 मई की आधी रात को रिलीज होगा, जो एनटीआर का जन्मदिन है। पहले 20 मई की खबर थी, लेकिन अब इसे एनटीआर के जन्मदिन पर रिलीज करने का फैसला लिया गया है। यह टीजर पांच भाषाओं में रिलीज होगा, जो तेलुगु, हिंदी, कन्नड़, तमिल और मलयालम में होगा।
एनटीआर और प्रशांत नील का कम्बिनेशन
यह फिल्म तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और एक्शन फिल्मों के मास्टर प्रशांत नील के पहले सहयोग की है। दोनों की जोड़ी से दर्शक बहुत बड़ी उम्मीदें लगा रहे हैं। फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले हो रहा है।
यह भी पढ़ें: कान 2026 से सामने आया हुमा कुरैशी का एक और दमदार लुक, स्लीक ब्लैक गाउन में देखें पांच वायरल तस्वीरें