फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Japanese Couple Reached Chennai to Watch Rajinikanth Jailer First Day First Show

Jailer: विदेश तक पहुंचा 'जेलर' का क्रेज, पहले दिन पहला शो देखने जापान से चेन्नई पहुंचा कपल

Thu, 10 Aug 2023 09:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 10 Aug 2023 09:06 PM IST
सार

जापानी कपल अपने देश से चेन्नई केवल रजनीकांत की इस फिल्म को देखने के लिए पहुंचा है। शख्स का नाम यासुदा है जो अपनी पत्नी के साथ सिर्फ जेलर देखने के लिए भारत पहुंचा है। 

विज्ञापन
Japanese Couple Reached Chennai to Watch Rajinikanth Jailer First Day First Show
रजनीकांत के जापानी फैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। देशभर में फिल्म का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 43 करोड़ से अधिक की कमाई कर डाली है। इस बीच फिल्म का क्रेज देश के साथ विदेश तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन

Tutti Frutti: दीपक किंगरानी की 'टूटी फ्रूटी' का हुआ एलान, दिखेगा वॉर डॉग सोल्जर्स और सैनिकों के बीच अटूट बंधन

विज्ञापन

जापान से चेन्नई पहुंचा कपल

दरअसल, एक जापानी कपल अपने देश से चेन्नई केवल रजनीकांत की इस फिल्म को देखने के लिए पहुंचा है। शख्स का नाम यासुदा है जो अपनी पत्नी के साथ सिर्फ जेलर देखने के लिए भारत पहुंचा है। इस जोड़े की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें उन्हें रजनीकांत की तस्वीर छपी सफेद टी-शर्ट पहने देखा जा सकता है।
Bhumi Pednekar: 'थैंक्यू फॉर कमिंग' में नजर आएंगी भूमि पेडनेकर, फिल्म का पोस्टर देख फैंस की धड़कनें हुईं तेज

फिल्म आई पसंद

एएनआई से बात करते हुए यासुदा ने कहा, "हम एक जोड़े के रूप में रजनीकांत की 'जेलर' फिल्म का फर्स्ट-डे फर्स्ट शो देखने के लिए जापान से चेन्नई आए थे। हम थलाइवा की फिल्म देखने के लिए उत्साहित थे। हमने इसे देखा है और यह हमे पसंद आया है।" 

विज्ञापन

फिल्म में ये सितारे भी आए नजर

'जेलर' की बात करें तो फिल्म में सुपरस्टार ने एक पुलिस अधिकारी के पिता का किरदार निभाया है। फिल्म को मिली शानदार ओपनिंग के बाद माना जा रहा है कि वीकएंड पर फिल्म की कमाई में जबर्दस्त उछाल आ सकता है। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा, प्रियंका मोहन, शिवा राजकुमार, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, वसंत रवि, विनायकन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इतना ही नहीं, फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को विस्तारित कैमियो भी है।
Pravin Tarde: सलमान पर भड़के फिल्म मुलशी पैटर्न के निर्देशक प्रवीण तरडे, बोले- एक्टर ने 'अंतिम' को बनाया कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed