फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Huma Qureshi First Look Out From Yash Starrer Toxic Movie She Played The Character Of ELIZABETH

यश की ‘टॉक्सिक’ से सामने आया हुमा कुरैशी का लुक, इस किरदार में बिखेरेंगी अपना जलवा

Sun, 28 Dec 2025 12:01 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 28 Dec 2025 12:01 PM IST
सार

Huma Qureshi In Toxic: हुमा कुरैशी एक के बाद एक फिल्मों में नजर आ रही हैं। अब यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ से हुमा कुरैशी का लुक सामने आया है। यहां देखिए कैसा है ये लुक…

विज्ञापन
Huma Qureshi First Look Out From Yash Starrer Toxic Movie She Played The Character Of ELIZABETH
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamhumaq

विस्तार

‘केजीएफ’ स्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। यही कारण है कि फैंस फिल्म के हर एक अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभिनेत्री कियारा आडवाणी के बाद अब फिल्म से हुमा कुरैशी का फर्स्ट लुक सामने आया है। यहां देखिए इस लुक में क्या है खास…

विज्ञापन

इस किरदार में नजर आएंगी हुमा
मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर हुमा कुरैशी के लुक को जारी किया है। इस लुक में हुमा काले कपड़ों में खड़ी नजर आ रही हैं। एक काले रंग की कार के पास हुमा एक मॉडर्न गाउन पहने खड़ी हैं और पोज दे रही हैं। पीछे एक परी की तरह की मूर्ति भी नजर आ रही है। हुमा के लुक को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘पेश है टॉक्सिक- फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में एलिजाबेथ के किरदार में हुमा कुरैशी।’ इस लुक में हुमा किसी महारानी की तरह नजर आ रही हैं। उनका लुक उनके किरदार के दमदार होने का सबूत देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yash (@thenameisyash)


कियारा का लुक भी आ चुका है सामने
इससे पहले फिल्म से कियारा आडवाणी का लुक भी सामने आ चुका है। अभिनेता यश ने ही कियारा आडवाणी के लुक को भी रिवील किया था। इसमें कियारा रैंप पर वॉक करती दिख रही थीं। उन्होंने ऑफ शोल्डर हाई स्लिट गाउन पहना हुआ था। रैंप वॉक करते हुए वह रो रही थीं। उनके चेहरे पर आंसू के निशान दिख रहे थे। हालांकि उनके पीछे जश्न का माहौल नजर आया था। पोस्टर शेयर करते हुए यश ने कैप्शन में लिखा था 'टॉक्सिक- फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में नादिया के रूप में कियारा आडवाणी।'

19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म
गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित 'टॉक्सिक' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म में यश मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक कहानी और कास्ट को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। यश के अलावा अब तक कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी के लुक ही सामने आए हैं। इस फिल्म को काफी बड़े स्तर पर बनाया गया है। यही कारण है कि पहले इसी साल रिलीज होने वाली यह फिल्म प्रोडक्शन पूरा न होने के चलते मार्च 2026 तक के लिए आगे बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed