फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Filmmaker Ram Gopal Varma Questioned by Andhra Pradesh Police Over Controversial Social Media Posts

Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा आंध्र प्रदेश पुलिस के सामने हुए पेश, आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट का है मामला

Fri, 07 Feb 2025 05:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 07 Feb 2025 05:07 PM IST
सार

Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा आंध्र प्रदेश पुलिस के सामने अपनी आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पूछताछ के लिए पेश हुए।
 

विज्ञापन
Filmmaker Ram Gopal Varma Questioned by Andhra Pradesh Police Over Controversial Social Media Posts
राम गोपाल वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@rgvzoomin

विस्तार

मशहूर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में पुलिस के सामने पेश हुए। उनसे यह पूछताछ मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और अन्य नेताओं के खिलाफ उनकी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर की गई। निर्देशक पर आपत्तिजनक कंटेंट साझा करने का आरोप है।

विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान की रेकी करने वाले दो आरोपियों को मिली जमानत, अभिनेता पर हमला करने की बनाई थी योजना

विज्ञापन

पिछले साल कई मामले हुए थे दर्ज

पिछले साल आंध्र प्रदेश में राम गोपाल वर्मा के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए थे। आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण और उनके परिवार के सदस्यों की मोर्फ की हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर अभद्र तरीके से पोस्ट की थीं।
Siddharth Pre wedding: संगीत समारोह में होने वाली भाभी के साथ जमकर थिरकीं देसी गर्ल, वीडियो बटोर रहा सुर्खियां

जांच अधिकारी के सामने हुए पेश
राम गोपाल वर्मा को पहले ही नोटिस भेजा गया था, जिसमें उन्हें इन मामलों में पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। पीटीआई के अनुसार  इसी के तहत वह ओंगोल पुलिस स्टेशन में जांच अधिकारी के सामने पेश हुए। फिलहाल, इस मामले की जांच लगातार जारी है।
 
विज्ञापन

हाई कोर्ट से मिली थी जमानत

इससे पहले सीएम चंद्रबाबू नायडू और अन्य के बारे में आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए मामला दर्ज किए जाने के बाद रामगोपाल वर्मा को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने अग्रिम जमानत दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed