फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Before The Release Of Matka Movie Know What This Game Is When it Start In Mumbai Who Were Main Players

Matka Game: क्या है खेल मटका, मुंबई में कब शुरू हुआ, मटका कारोबार के मुख्य खिलाड़ी कौन रहे

Tue, 12 Nov 2024 04:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 12 Nov 2024 04:17 PM IST
सार

जल्द ही एक दक्षिण भारतीय फिल्म 'मटका' रिलीज होने को है। इस फिल्म में वरुण तेज मुख्य भूमिका में हैं। जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से फिल्म ने दर्शकों के मन में रोमांच पैदा कर दिया है। यह फिल्म मुंबई के मशहूर मटका व्यापार पर आधारित है।

विज्ञापन
Before The Release Of Matka Movie Know What This Game Is When it Start In Mumbai Who Were Main Players
वरुण तेज - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

फिल्म 'मटका' 14 नवंबर 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में वरुण तेज का किरदार मटका किंग रतन खत्री के जीवन पर आधारित है। फिल्म में मटका खेलने की लत और लालच को दिखाया जाएगा। फिल्म में तो रतन के जीवन से जुड़ी बातें दिखाई जाएंगी, लेकिन फिल्म रिलीज से पहले जानिए कि क्या है मटका खेल? यह कब और कहां शुरू हुआ? साथ ही कौन रहे इसके बड़े खिलाड़ी?

विज्ञापन

Before The Release Of Matka Movie Know What This Game Is When it Start In Mumbai Who Were Main Players
मटका किंग रतन खत्री-फिल्म 'मटका' का दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

क्या होता है मटका खेल 
मटका एक प्रकार का जुए का खेल है। यह गैरकानूनी खेल है। दरअसल, इस खेल में बहुत जोखिम होता है, लेकिन लोग ज्यादा पैसा पाने के लालच में इस खेल का हिस्सा बनते हैं। इस खेल की शुरुआत न्यूयॉर्क कॉटन एक्सचेंज से बॉम्बे कॉटन एक्सचेंज में भेजे जाने वाले कपास की शुरुआती और समापन दरों पर सट्टा लगाने से शुरू हुई। लेकिन इस तरह के सट्टे पर प्रतिबंध लगाया गया। ऐसे में जो सट्टा लगाने वाले लोग थे, उन्होंने दूसरे रास्ते तलाश किए। अब कागज के टुकड़ों पर संख्या लिखी जाती और उन्हें एक मटके में डाल दिया जाता था। फिर एक व्यक्ति एक चिट निकालता था और जीतने वाले नंबरों की घोषणा करता था। जिसके पास वहीं नंबर होता, वह व्यक्ति खेल में पैसे जीत जाता। इस तरह से इस खेल का नाम मटका ही पड़ गया, लेकिन यह एक तरह का जुआ ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में कब शुरू हुआ 
ऐसा कहा जाता है कि 1962 में कल्याणजी भगत ने मुंबई में वर्ली मटका शुरू किया। वहीं रतन खत्री ने 1964 में न्यू वर्ली मटका की शुरुआत की, जिसमें खेल के नियमों में थोड़े बदलाव किए गए। कल्याणजी भगत का मटका हर दिन चलता था, जबकि रतन खत्री का मटका सप्ताह में केवल पांच दिन ही चलता था। यह मटका खेल इतना लोकप्रिय हुआ कि मुंबई के कपड़ा मिल मजदूर भी इसे खेलते। ऐसा कहा जाता है कि 1980 और 1990 के दशकों में मटका कारोबार अपने चरम पर पहुंच गया। हर महीने 500 करोड़ रुपए से अधिक की सट्टा राशि लगाई जाती। पुलिस को इन पर लगातार कार्यवाही करनी पड़ती। इस खेल में रतन खत्री बहुत बड़ा नाम बना, वह देश और विदेश में करोड़ों रूपए की सट्टेबाजी में शामिल पाया गया। 

विज्ञापन

कमजोर पड़ा मटका का खेल
यह खेल पहले ही अवैध था लेकिन इसमें पैसा बहुत अधिक बनता था। ऐसे में कहा जाता है कि एक समय में इसमें बड़े अपराधी किस्म के लोग भी शामिल हो गए। पुलिस को ऐसे में मटका खेल पर और भी सख्ती करनी पड़ी। धीरे-धीरे यह खेल कमजोर पड़ा, लेकिन आज भी यह मटका खेल मुंबई के ईद-गिर्द के इलाकों में खेला जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed