फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South actress Urvashi slams jury for providing her best supporting actress national awards

Urvashi: नेशनल अवॉर्ड जीतने पर भी जूरी पर क्यों भड़कीं साउथ एक्ट्रेस उर्वशी, बोलीं- ‘ये कोई पेंशन नहीं…’

Mon, 04 Aug 2025 04:33 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 04 Aug 2025 04:33 PM IST
सार

South Actress Urvashi: 71वें नेशनल अवॉर्ड में साउथ एक्ट्रेस उर्वशी ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम किया। इसके बावजूद अभिनेत्री जूरी सदस्यों पर भड़कती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
South actress Urvashi slams jury for providing her best supporting actress national awards
साउथ एक्ट्रेस उर्वशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शुक्रवार को नेशनल अवॉर्ड के विजेताओं की घोषणा हुई, जिसमें साउथ अभिनेत्री उर्वशी को मलयालम फिल्म 'उल्लुझुकु' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला। अब एक्ट्रेस ने अवॉर्ड जीतने के बाद एक इंटरव्यू में नेशनल अवॉर्ड के चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। आइए जानते हैं अभिनेत्री ने क्या कहा। 

विज्ञापन

अभिनेत्री उर्वशी ने जूरी पर उठाए सवाल
हाल ही में साउथ अभिनेत्री उर्वशी ने मनोरमा न्यूज से बातचीत की और उन्होंने खुद को नेशनल अवॉर्ड के लिए सपोर्टिंग एक्ट्रेस की श्रेणी में शामिल किए जाने पर सवाल किया है। उन्होंने कहा, ‘क्या अभिनय का कोई मानक होता है? या फिर ऐसा है कि एक निश्चित उम्र के बाद आपको बस यही मिलेगा?’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने सवाल किया, ‘यह पेंशन राशि नहीं है जिसे चुपचाप स्वीकार कर लिया जाए। ये फैसले कैसे लिए जाते हैं? किन मानदंडों का पालन किया जाता है?’ आपको बताते चलें कि अभिनेत्री बेस्ट एक्ट्रेस की दौड़ में भी शामिल थीं। सवाल उठाने के पीछे ये भी कारण हो सकता है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Sholay: 'शोले' के 50 साल पूरे होने पर हेमा मालिनी ने जताई खुशी, पार्लियामेंट में कही खास बात

विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लुझुकु फिल्म के बारे में 
अभिनेत्री उर्वशी को 'उल्लुझुकु' फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस इन ए सर्पोटिंग रोल के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा आपको बताते चलें कि इस फिल्म को मलयालम भाषा में बेस्ट फीचर फिल्म के लिए भी राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। 'उल्लुझुकु' का निर्देशन क्रिस्टो टॉमी ने किया है। इस फिल्म में उर्वशी और पार्वती थिरुवोथु अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं इसमें अर्जुन राधाकृष्णन, एलेन्सियर ले लोपेज, प्रशांत मुरली और जया कुरुप जैसे कलाकार भी नजर आएं हैं। 


इससे पहले भी जूरी के फैसले पर उठाए गए सवाल
'द केरल स्टोरी' फिल्म को नेशनल अवॉर्ड दिए जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं और जूरी के फैसले पर आपत्ति जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed