फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sony Pictures Ex Business Head Neeraj Vyas named CEO of Bhanushali Studios

Bhanushali Studios CEO: भानुशाली स्टूडियोज की कमान नीरज व्यास के हाथ, सीईओ नियुक्त

Mon, 10 Feb 2025 03:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 10 Feb 2025 03:42 PM IST
सार

Bhanushali Studios CEO: लंबे वक्त तक सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में बतौर बिजनेस हेड जिम्मेदारी निभाने वाले नीरज व्यास को भानुशाली स्टूडियोज का सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने बीते वर्ष अगस्त में सोनी से नौकरी छोड़ी थी।

विज्ञापन
Sony Pictures Ex Business Head Neeraj Vyas named CEO of Bhanushali Studios
नीरज व्यास - फोटो : एक्स

विस्तार

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में ढाई दशक से अधिक समय तक सेवाएं देने वाले नीरज व्यास अब भानुशाली स्टूडियोज की कमान संभालेंगे। उन्हें सीईओ नियुक्त किया गया है। नीरज व्यास ने बीते वर्ष अगस्त में सोनी से इस्तीफा दिया था। 

विज्ञापन

29 वर्ष दी सोनी में सेवाएं
नीरज व्यास करीब 29 वर्षों तक सोनी से जुड़े रहे। उन्होंने सेल्स, कंटेंट स्ट्रेटजी से लेकर प्रोग्रामिंग तक कई अहम विभागों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। नीरज व्यास ने 2011 में सोनी की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने सोनी मैक्स के लिए कंपनी जॉइन की, इसके बाद 2017 में सोनी सब और सोनी पल की कमान भी उन्हें सौंपी गई। फिर 2023 में सोनी एंटरटेनमेंट की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद भानुशाली ने जताई खुशी
नीरज व्यास अब भानुशाली स्टूडियोज के सीईओ नियुक्त हुए हैं। भानुशाली स्टूडियोज के संस्थापक विनोद भानुशाली ने उनकी नियुक्ति पर कहा, 'मेरे प्रिय मित्र और सहयोगी नीरज व्यास को स्टूडियोज का सीईओ नियुक्त करते हुए बेहद खुशी हो रही है। हमारी यह यात्रा शानदार होगी और मैं बेहद उत्साहित हूं'।

विज्ञापन

सोनी में सेल्स टीम के साथ शुरू किया था सफर
नीरज ने सोनी में अपना करियर सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की सेल्स टीम के साथ शुरू किया था और साल 2005 में वह चैनल के नेशनल सेल्स हेड बन गए थे। पांच साल के भीतर वह सोनी मिक्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष बनने में सफल रहे। नीरज व्यास ने सोनी से अपने विदाई संदेश में कहा था, 'सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में मेरी यात्रा मेरे अपनी तरक्की, नई सीखों और यादों से भरी रही। अपने कार्यकाल के दौरान कंपनी की तरफ से मुझ पर किए गए विश्वास और इस दौरान मुझे मिले मौकों के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा'।

Neeraj Vyas Quits: सोनी चैनलों के मुखिया नीरज व्यास ने छोड़ी नौकरी, गौरव के आने से पहले एक और विकेट गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed