Sonu Sood: पंजाब बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद करने अमृतसर पहुंचे सोनू सूद, बोले- घर बनाने की कोशिश करेंगे
Sonu Sood Reached Punjab: अभिनेता सोनू सूद पंजाब में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को प्रत्यक्ष तौर पर राहत प्रदान करने के लिए अमृतसर पहुंच गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब इन दिनों बाढ़ की मार झेल रहा है। इस आपदा से कई परिवार प्रभावित हो चुके हैं। पंजाब की मदद के लिए कई एक्टर्स आगे आ रहे हैं और अपनी क्षमता अनुसार हर संभव प्रयास कर रहे हैं। अब बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद पीड़ित परिवारों की मदद के लिए अमृतसर पहुंच गए हैं।
स्थिति को लगाऊंगा पता
एएनआई से बात करते हुए सोनू सूद ने कहा, ‘मैं बागपुर, सुल्तानपुर लोधी, फिरोजपुर, फाजिल्का, अजनाला जा रहा हूं और मैं चारों ओर जाकर स्थिति का पता लगाने की कोशिश करूंगा। मुझे लगता है कि आने वाले समय में, चूंकि पंजाब में अभी भी बारिश हो रही है। कई घर नष्ट हो गए हैं, लोगों की आजीविका बर्बाद हो गई है। इसलिए मैं पूरी मदद करने की कोशिश करूंगा और स्थानीय प्रशासन से उनकी जरूरतों की सूची लूंगा।’
#WATCH | Punjab | Actor Sonu Sood reaches Amritsar airport to visit the flood-affected areas of the state.
विज्ञापन विज्ञापन
He says, "I am going to Baghpur, Sultanpur Lodhi, Firozpur, Fazilka, Ajnala, and I will try to go around and find out the situation. I feel that in the coming time, since… pic.twitter.com/tx3AurFKlk — ANI (@ANI) September 7, 2025
घर बनाने की कोशिश करूंगा
सोनू सूद ने आगे कहा, ‘यह एक हफ्ते या दस दिन का काम नहीं है। पंजाब को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने में कम से कम कुछ महीने लगेंगे। मुझे लगता है कि हर कोई आगे आ रहा है। लेकिन फिर भी, हमें कई लोगों को जुड़ने की जरूरत है ताकि पंजाब को जल्द से जल्द पुनर्जीवित किया जा सके। जिन लोगों के घर नष्ट हो गए हैं, उनके लिए हम मिलकर कुछ घर बनाने की कोशिश करेंगे। मैं सबसे ज्यादा प्रभावित गांवों तक पहुंचने की कोशिश करूंगा।’
यह खबर भी पढ़ें: The Chase: मैदान के बाद अब फिल्मों में धुनाई करेंगे एमएस धोनी? आर माधवन संग एक्शन अवतार में देखकर चौंके फैंस
ये सितारे मदद को आए आगे
अभी तक पंजाब की मदद के लिए सोनू सूद के अलावा दिलजीत दोसांझ, एमी विर्क, संजय दत्त, हिमांशी खुराना और जसबीर बस्सी जैसे कलाकार आगे आ चुके हैं।