फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonam Bajwa Wraps Up Baaghi 4 Shoot shares photos with clapper board

Sonam Bajwa: 'बागी 4' को लेकर सोनम बाजवा ने दी नई अपडेट, क्लैपरबोर्ड के साथ तस्वीरें भी शेयर कीं

Sat, 19 Jul 2025 09:48 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 19 Jul 2025 09:48 AM IST
सार

Sonam Bajwa on Baaghi 4: हाल ही में अभिनेत्री सोनम बाजवा ने फिल्म 'बागी 4' को लेकर बड़ी अपडेट दी है। इससे पहले टाइगर श्रॉफ ने इसके बारे में अपडेट दी थी।

विज्ञापन
Sonam Bajwa Wraps Up Baaghi 4 Shoot shares photos with clapper board
सोनम बाजवा - फोटो : इंस्टाग्राम @sonambajwa

विस्तार

मशहूर पंजाबी अभिनेत्री सोनम बाजवा ने टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी दूसरी बॉलीवुड फिल्म 'बागी 4' की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। सोनम बाजवा ने एक पोस्ट में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें क्लैपरबोर्ड के साथ पोज दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक पोस्ट भी लिखी है और फिल्म के बारे में जानकारी दी है। 
विज्ञापन

सोनम ने पोस्ट में जताया आभार
सोनम बाजवा ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है 'और बस यूं ही बागी 4 की शूटिंग पूरी हो गई। यह मेरी दूसरी हिंदी फिल्म है। यह एक ऐसा सफर है जो जोश और विश्वास से बुना गया है। मेरे शानदार निर्देशक ए. हर्षा, हमारे दूरदर्शी निर्माता साजिद सर, मेरे अद्भुत सह-कलाकार टाइगर श्रॉफ और इस कहानी में अपना सब कुछ देने वाली दीप्ती जिंदल समेत हर व्यक्ति का आभार। इस अध्याय को आपके साथ साझा करने के लिए बेताब हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonam Bajwa (@sonambajwa)


विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के जरिए सोनम का पूरा हुआ बचपन का सपना
गुरुवार को, बाजवा ने खुलासा किया कि फिल्म के लिए एक डांस नंबर की शूटिंग ने उनके बचपन के सपने को पूरा कर दिया है।
अपनी खुशी जाहिर करते हुए, उन्होंने कहा 'हमने आज बागी के लिए एक गाना शूट किया, और गणेश सर के साथ काम करना एक सपने जैसा था।' उन्होंने (गणेश आचार्य) इस गाने को कोरियोग्राफ किया है; मैं बहुत उत्साहित हूं। बचपन से ही एक डांस सॉन्ग करना मेरा सपना था। अब मैं इसे कर पा रही हूं। हम पिछले कुछ दिनों से शूटिंग कर रहे हैं, यह बहुत अच्छी चल रही है। हम बहुत खुश हैं।'

यह खबर भी पढ़ें: Kingdom Song: 'किंगडम' का गाना सुनकर भावुक हुए विजय देवरकोंडा के भाई, वीडियो शेयर कर लिखी दिल की बात
विज्ञापन

Sonam Bajwa Wraps Up Baaghi 4 Shoot shares photos with clapper board
टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम@tigerjackieshroff
फिल्म के बारे में टाइगर श्रॉफ ने दी जानकारी
बुधवार को, टाइगर श्रॉफ ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में 'बागी 4' की शूटिंग पूरी होने के बारे में बताया। उन्होंने क्लैपरबोर्ड पकड़े हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं। टाइगर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'और आखिरकार इसकी शूटिंग पूरी हुई। आप सभी के प्यार और इस फ्रैंचाइजी को इतनी दूर तक पहुंचाने के लिए शुक्रिया। मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी किसी फिल्म के लिए इतनी मेहनत की है। बागी 4 आपके लिए जल्द आ रही हैं।'

'बाकी 4' के बारे में
मशहूर 'बागी' फ्रैंचाइजी की चौथी किस्त का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है। इसमें टाइगर श्रॉफ, सोनम बाजवा, संजय दत्त और हरनाज संधू अहम किरदार में हैं। 'बागी 4' सितंबर 5 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed