फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   smriti irani dismisses z plus security rumours kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2

सेट पर स्मृति ईरानी को मिली है Z+ सिक्योरिटी? अफवाहों पर तुलसी ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- हंसी आती है...

Sun, 12 Oct 2025 03:28 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 12 Oct 2025 03:28 PM IST
सार

Smriti Irani Rubishes Z+ Security Rumors: टीवी अभिनेत्री और राजनेता स्मृति ईरानी ने हाल ही में उन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया जिसमें कहा जा रहा था वो सेट पर Z+ सिक्योरिटी के साथ शूट करती हैं। 

विज्ञापन
smriti irani dismisses z plus security rumours kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2
स्मृति ईरानी - फोटो : एक्स

विस्तार

वर्षों बाद स्मृति ईरानी एक बार फिर छोटे पर्दे पर लौट आई हैं। एकता कपूर के सुपरहिट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के रिबूट वर्जन में वो फिर से तुलसी विरानी का किरदार निभा रही हैं। शो के लौटने के साथ ही दर्शकों में पुरानी यादें ताजा हो गईं, लेकिन हाल ही में शो को लेकर खबर आई कि स्मृति ईरानी अब इस सीरियल की शूटिंग Z+ सिक्योरिटी के साथ कर रही हैं। अब इन सभी अफवाहों पर स्मृति ने चुप्पी तोड़ दी है।
विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने की बात
हाल ही में 'मैशेबल इंडिया' के शो में पहुंचीं स्मृति ने इन चर्चाओं पर खुलकर बात की। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'जब मैंने पढ़ा कि मैं शूटिंग के दौरान Z सिक्योरिटी के साथ सेट पर पहुंचती हूं, तो मैं खुद हंस पड़ी। ऐसा कुछ भी नहीं है। ये खबरें सुनकर मुझे वाकई हैरानी हुई।'
विज्ञापन


उन्होंने मजाकिया लहजे में आगे बताया कि सेट पर उन्हें कभी भी किसी खास ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने कहा, 'सिर्फ एक बार ऐसा हुआ जब मैशेबल की टीम शूट पर आई थी और अचानक एक लड़का छाता लेकर मेरे पीछे आ गया। शायद प्रोडक्शन टीम को लगा कि थोड़ा 'ग्रैंड' माहौल दिखाना चाहिए। मैं खुद चौंक गई और पूछा। ये क्या हो रहा है, ऐसा तो पहले कभी नहीं हुआ!'
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स में किया गया दावा
दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की शूटिंग के दौरान सेट पर सभी मोबाइल फोन बंद करवा दिए जाते हैं और केवल स्मृति ईरानी, अमर उपाध्याय और एकता कपूर को ही फोन इस्तेमाल करने की अनुमति है। साथ ही कहा गया था कि सुरक्षा कर्मियों की एक बड़ी टीम हर वक्त स्मृति के साथ रहती है। लेकिन अभिनेत्री-से-राजनेता बनी स्मृति ने इन सभी बातों को सिरे से खारिज कर दिया।

यह खबर भी पढ़ें: छोटे रोल से निराश हो गए थे सौरभ शुक्ला, खत्म हो गई थी अभिनय में रुचि; इस अभिनेता की वजह से दोबारा हुई वापसी


इस दौरान स्मृति ने साफ कहा कि वह अपने काम को लेकर बेहद प्रोफेशनल हैं और कभी नहीं चाहेंगी कि उनकी वजह से सेट पर किसी को असुविधा हो। स्मृति ने मुस्कराते हुए जोड़ा, 'मैं अब भी वही पुरानी तुलसी हूं, बस वक्त ने मुझे थोड़ा मजबूत बना दिया है।'

17 साल बाद फिर शुरू हुआ सफर
17 साल बाद लौटे इस प्रतिष्ठित शो ने स्टार प्लस पर 29 जुलाई 2025 को अपनी शानदार वापसी की। इस बार कहानी को एक लिमिटेड सीरीज के रूप में पेश किया गया है, जिसमें 150 एपिसोड की योजना बनाई गई है। शो में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय के साथ नई पीढ़ी के किरदारों में रोहित सुचांती, तनिशा मेहता, शगुन शर्मा और अमन गांधी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed