फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Skydance Media announced that it and its backers will takeover of Paramount Global

Paramount Global: बिक गई लाल सिंह चड्ढा की ओरिजिनल बनाने वाली कंपनी, यहां पढ़िए सौदे की पूरी जानकारी

Tue, 09 Jul 2024 01:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 09 Jul 2024 01:20 PM IST
सार

स्काईडांस का 15 वर्षों का इतिहास है। वह मिशन: इम्पॉसिबल, ट्रांसफॉर्मर्स और टॉप गन सहित कई चर्चित फ्रेंचाइजी में पैरामाउंट के साथ साझेदार के रूप में जुड़ी रही है।

विज्ञापन
Skydance Media announced that it and its backers will takeover of Paramount Global
फॉरेस्ट गंप, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डेविड एलिसन की अमेरिकी प्रोडक्शन स्काईडांस मीडिया ने पैरामाउंट ग्लोबल का अधिग्रहण कर लिया है। स्काईडांस रविवार को इसका एलान किया और बताया कि इसके लिए वे करीब 8 बिलियन डॉलर का निवेश करेंगे। कंपनी को रविवार को पैरामाउंट के निदेशक मंडल की एक विशेष समिति से मंजूरी मिली थी। इसके बाद पूरे बोर्ड ने दो-चरणीय लेन-देन की योजना को मंजूरी दी।

विज्ञापन

Skydance Media announced that it and its backers will takeover of Paramount Global
स्काईडांस, पैरामाउंट - फोटो : सोशल मीडिया

वित्तीय साझेदार रही हैं दोनों कंपनी
स्काईडांस का 15 वर्षों का इतिहास है। वह मिशन: इम्पॉसिबल, ट्रांसफॉर्मर्स और टॉप गन सहित कई चर्चित फ्रेंचाइजी में पैरामाउंट के साथ साझेदार के रूप में जुड़ी रही है। स्काईडांस और पैरामाउंट ग्लोबल कई चर्चित फिल्मी प्रोजेक्ट में वित्तीय साझेदार रही हैं। लेकिन, अब इस अधिग्रहण के बाद पैरामाउंट ग्लोबल, स्काईडांस में मर्ज हो जाएगी। पैरामाउंट पिक्चर्स कॉर्पोरेशन को 'पैरामाउंट' के नाम से भी जाना जाता है। यह अमेरिकी की फिल्म और टेलीविजन उत्पादन और वितरण कंपनी है। यह दुनिया का छठा सबसे पुराना फिल्म स्टूडियो है। 
Kamal Haasan: के बालाचंदर की जयंती पर कमल हासन ने किया उन्हें याद, वीडियो जारी कर गुरु के लिए कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन

लाल सिंह चड्ढा से है कनेक्शन!
पैरामाउंट ग्लोबल का आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से भी कनेक्शन है। दरअसल, 'लाल सिंह चड्ढा' जिस अमेरिकी फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' पर बनी है, उस फिल्म को पैरामाउंट ने ही बनाया है। पैरामाउंट के स्काईडांस में विलय की घोषणा के बाद पैरामाउंट का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। डेविड एलिसन की योजना मुनाफे में सुधार, रचनात्मकता में स्थिरता और स्वतंत्रता को बढ़ावा देना है। साथ ही तेजी से बढ़ते ओटीटी डिजिटल प्लेटफार्मों में और ज्यााद निवेश पर फोकस करना भी है। 
Udit Narayan: संगीत के बाद हल्दी समारोह में दिखा उदित की आवाज का जादू, शाहरुख की फिल्म का गाना गाकर बांधा समां

विज्ञापन

2025 तक पूरी होगी डील
फरवरी के महीने में पैरामाउंट ने दुनियाभर में करीब 800 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की। यह छटनी कंपनी ने अपने नेटवर्क और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पैरामाउंट+ पर सुपर बाउल LVIII के दौरान रिकॉर्ड दर्शकों के बावजूद की गई। पिछले साल के आखिर में पैरामाउंट ने अधिग्रहण का लक्ष्य बनाया था, इसके कुछ समय बाद ही छंटनी की गई। कंपनी ने वार्नर ब्रदर्स, डिस्कवरी के सीईओ डेविड जस्लाव, निर्माता बायरन एलन और निजी इक्विटी फर्म अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट के साथ कंपनी के विलय पर चर्चा की थी। हालांकि, अब इसका विलय स्काईडांस के साथ हुआ है। दोनों कंपनियों की बीच हुई विलय की डील 2025 तक पूरी होगी।
Gladiator II: इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'ग्लेडिएटर 2', बॉक्स ऑफिस पर विकेड के साथ होगी सीधी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed