{"_id":"66b49ca238dc04fa53095628","slug":"singh-is-kinng-completes-16th-anniversary-producer-vipul-amrutlal-shah-is-coming-with-next-project-hisaab-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Singh Is Kinng: फिल्म 'सिंह इज किंग' के 16 साल पूरे, अब 'हिसाब' लेकर आ रहे मशहूर निर्माता विपुल अमृतलाल शाह","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Singh Is Kinng: फिल्म 'सिंह इज किंग' के 16 साल पूरे, अब 'हिसाब' लेकर आ रहे मशहूर निर्माता विपुल अमृतलाल शाह
Thu, 08 Aug 2024 03:53 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Thu, 08 Aug 2024 03:53 PM IST
सार
ब्लॉकबस्टर हिंदी फिल्म 'सिंह इज किंग' की रिलीज को 16 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी सनशाइन पिक्चर्स ने खुशी जताते हुए एक मोशन वीडियो साझा किया है।
विज्ञापन
विपुल अमृतलाल शाह- अक्षय कुमार-कैटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम @sunshinepicturesofficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म सिंह इज किंग एक बेहद सफल और मनोरंजक फिल्म है। फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। इस वजह से फिल्म को दर्शकों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली भी थीं और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा था। इस शानदार फिल्म का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह द्वारा किया था, जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों का निर्माण किया है।
विज्ञापन
“सिंह इज किंग के 16 साल” पूरे
कॉमेडी फिल्मों के माहिर निर्देशक अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की आज, गुरुवार को 16वीं वर्षगांठ है। ये फिल्म 2000 के दशक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है, जिसने दर्शकों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी। फिल्म में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, ओम पुरी, किरण खेर, रणवीर शौरी, नेहा धूपिया और सोनू सूद जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आए थे। सनशाइन पिक्चर्स के आधिकारिक हैंडल ने “सिंह इज किंग के 16 साल” पूरे होने का जश्न मनाते हुए एक मोशन वीडियो साझा किया है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by Sunshine Pictures Pvt Ltd (@sunshinepicturesofficial)
विज्ञापन
करोड़ों की दौलत के मालिक हैं नागा चैतन्य, कितना कमाती हैं शोभिता? जानें
'सिंह इज किंग' की सफलता में विपुल शाह की थी अहम भूमिका
फिल्म को इसकी कॉमेडी और शानदार एल्बम की वजह से काफी पसंद किया गया।फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की और दुनिया भर में उस समय के हिसाब से 122.7 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। 'सिंह इज किंग' में कई चार्टबस्टर गाने हैं, जिनमें 'सिंह इज किंग' हो, 'जी करदा', 'बस एक किंग', 'तेरी ओर', 'भूतनी के' या 'टल्ली हुआ' शामिल है। इस फिल्म का एल्बम उस साल का तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम था। फिल्म की सफलता में निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की अहम भूमिका रही है। उन्होंने ये सुनिश्चित किया कि इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर बनने में कोई कमी न रह जाए।
Gulshan Devaiah: विनेश फोगाट के लिए मेडल की मांग पर गुलशन ने दी प्रतिक्रिया, "अन्य एथलीट के साथ होगा अन्याय"
'हिसाब' लेकर आ रहे हैं विपुल शाह
इससे इंडस्ट्री में बतौर निर्माता उनकी छवि और सम्मानित तथा मजबूत हुई। उन्होंने बीते कुछ वर्षों में 'नमस्ते लंदन', 'कमांडो फ्रेंचाइजी', 'वक्त', 'द केरल स्टोरी' आदि कई सफल फिल्में बनाई हैं। 'द केरल स्टोरी' की शानदार सफलता के बाद, विपुल शाह की सनशाइन पिक्चर्स, जियो सिनेमा के साथ अगली पेशकश के रूप में 'हिसाब' लेकर आ रही है। इसमें शेफाली शाह और जयदीप अहलावत मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म निर्माण के क्षेत्र में विपुल शाह का अनुभव काफी व्यापक रहा है, बड़ी हिट फिल्में बनाने की उनकी क्षमता उन्हें इंडस्ट्री में सबसे अलग करती हैं। उनकी आगामी पेशकश हिसाब भी उनके इस ट्रैक रिकॉर्ड को आगे बढ़ाने का वादा करती है।
नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला की हो गई सगाई, देखिए परिवार में कौन-कौन सदस्य हैं