फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer Yo Yo Honey Singh Talk About Love Serious Relationship In Recent Podcast

Yo Yo Honey Singh: हनी सिंह क्या रिलेशनशिप में हैं? खुद कहा-‘मैं पैशेनेट लव में हूं’, कौन है लकी लेडी

Fri, 27 Dec 2024 09:10 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 27 Dec 2024 09:10 PM IST
सार

पंजाबी रैपर-सिंगर हनी सिंह की अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग है। हाल ही में हनी सिंह ने कमबैक किया है और नए गानों के साथ लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। इस सिंगर की जिंदगी पर एक डॉक्यूमेंट्री-फिल्म भी रिलीज हो चुकी है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में हनी सिंह के अपने रिलेशनशिप पर खुलासा किया है। 

विज्ञापन
Singer Yo Yo Honey Singh Talk About Love Serious Relationship In Recent Podcast
यो यो हनी सिंह फेमस पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हाल ही में नेटफ्लिक्स पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘यो यो हनी सिंह : फेमस’ का प्रीमियर हुआ है। यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म रैपर-सिंगर हनी सिंह की जिंदगी पर रोशनी डाल रही है। खबरों और सिंगिंग की चकाचौंध से अलग भी हनी की एक शख्सियत है, उसके बारे में डॉक्यूमेंट्री में बताया गया है। हाल ही में  नेटफ्लिक्स के यूट्यूब चैनल पर एक पॉडकास्ट में हनी सिंह नजर आए, जिसमें उन्होंने अपनी लव लाइफ पर भी बात की है। 

विज्ञापन

Singer Yo Yo Honey Singh Talk About Love Serious Relationship In Recent Podcast
पॉडकास्ट में हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

पैशेनेट लव में हनी सिंह 
पॉडकास्ट में हनी सिंह ने अपनी डॉक्यूमेंट्री, म्यूजिक, पर्सनल लाइफ पर बात की। अचानक वह शो के होस्ट को बताने लगे कि वह इस समय पैशेनेट लव में हैं। हनी कहते हैं, ‘मैं खतरनाक इश्क में हूं।’ वह आगे कहते हैं कि मैं हमेशा गहरा प्यार किया है। हनी सिंह यह बात बताते हुए शरमा भी रहे थे। हनी का यह अंदाज देकर शो के होस्ट भी मुस्कुरा दिए।

Vasan Bala: 'वे बहुत होशियार हैं और समझ जाती हैं कि शॉट में क्या चाहिए', आलिया की तारीफ में बोले वासन बाला 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले हो चुका है तलाक 
हनी सिंह की पहली शादी टूट चुकी है लेकिन वह प्यार में पूरा यकीन रखते हैं। यही कारण है कि उन्होंने अपने सीरियस रिलेशनशिप में होने की बात कही है। बताते चलें कि हनी सिंह की पूर्व पत्नी का नाम शालिनी तलवार है। वह उनकी बचपन की गर्लफ्रेंड थी, दोनों की शादी 11 साल चली, लेकिन बाद में हनी सिंह और शालिनी की राहें जुदा हो गईं।

Bigg Boss 18: सलमान की अदालत में ईशा सिंह, अभिनेता ने कहा-आप अविनाश को खिलौना समझती हैं 

 

विज्ञापन

रैप म्यूजिक के लिए बनाई राह 
हनी सिंह ने जब भारत में बतौर रैप सिंगर शुरुआत की थी तो उन्होंने तहलका मचा दिया था। उन्होंने रैप सिंगिंग के लिए भारत में एक नई राह बनाई। हनी सिंह ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी हिट गाने गाए हैं, जिसमें शाहरुख और सलमान खान की फिल्में भी शामिल रही हैं। लेकिन हनी की जिंदगी में डाउनफॉल भी आया, जब वह मानसिक समस्या और बुरी लत का शिकार हो गए। अब एक बार फिर हनी सिंह ने कमबैक किया है, साथ ही अपनी बुरी आदतों से भी छुटकारा पा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed