फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vasan Bala praised Alia Bhatt says she cleverly understands what a director needs in a shot

Vasan Bala: 'वे बहुत होशियार हैं और समझ जाती हैं कि शॉट में क्या चाहिए', आलिया की तारीफ में बोले वासन बाला

Fri, 27 Dec 2024 08:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 27 Dec 2024 08:42 PM IST
सार

Vasan Bala: निर्देशक वासन बाला ने इस साल आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'जिगरा' में काम किया है। निर्देशक ने हाल ही में अभिनेत्री की तारीफों के पुल बांधे हैं।

विज्ञापन
Vasan Bala praised Alia Bhatt says she cleverly understands what a director needs in a shot
आलिया भट्ट-वासन बाला - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इस साल आलिया भट्ट फिल्म 'जिगरा' में नजर आईं। अक्तूबर में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन वासन बाला ने किया। यह पहला मौका था जब दोनों ने साथ काम किया। वासन बाला ने आलिया के साथ काम करने का अनुभव साझा किया और कहा कि उनके साथ काम करने के बाद निर्देशकों को अपनी अगली फिल्म बनाते वक्त परेशानी हो सकती है। 

विज्ञापन

बोले- सेट पर मैं डायरेक्टर जोन में रहता
वासन बाला ने आलिया की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक ऐसी स्टार हैं, जो बिना बताए समझ जाती हैं कि निर्देशक को शॉट में क्या चाहिए। वासन बाला ने मैशेबल इंडिया से बात करते हुए यह कहा। इस बातचीत में निर्देशक को जिगरा के सेट से आलिया के साथ उनकी एक तस्वीर दिखाई गई। फोटो में आलिया और वासन बाला की जोड़ी सेट पर बात करते दिखी। उस दिन को याद करते हुए, वासन ने कहा, 'मुझे यह दिन अच्छी तरह याद है, क्योंकि हमारी फिल्म बहुत ही इंटेंस थी, इसलिए हम सेट पर मुश्किल से हंसे। शूटिंग के दौरान मैं अपने डायरेक्टर जोन में था'।

ये खबर भी पढ़ें:
Mufasa Collection Day 8: मुफासा में बरकरार दर्शकों की रुचि, जानिए 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किया कितना कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

अगली फिल्म में बैंड बजेगी
वासन बाला ने कहा, 'आमतौर पर सेट पर मजेदार किस्से होते हैं, लेकिन इस फिल्म में क्योंकि हास्य की कमी थी, इसलिए सेट पर माहौल शांत और गंभीर रहता था। इस एक दिन माहौल थोड़ा हल्का-फुल्का था। हम उस दिन सिर्फ गपशप कर रहे थे और हंसी-मजाक चल रहा था'। आलिया की तारीफ करते हुए वासन बाला ने कहा, 'मुझे लगता है कि हर उस निर्देशक को आलिया के साथ काम करने का मौका मिलना चाहिए, जिसे भी मैं पसंद करता हूं। वे बिगड़ जाएंगे और फिर उनकी अगली फिल्म में बैंड बजेगी'।

ये खबर भी पढ़ें:
Kapil Sharma: दुबई में केआरके को पीटना चाहते थे कपिल शर्मा, आधी रात को घर में घुसकर की थी तोड़फोड़, जानें वजह

विज्ञापन

मुझे कुछ बताना नहीं पड़ता
निर्देशक ने आगे अपने बयान में कहा, 'आलिया हमेशा शॉट के लिए तैयार रहती हैं। कभी-कभी मुझे यह भी नहीं बताना पड़ता था कि मैं कैसा सीन चाहता हूं। मेरी तरफ से सिर्फ एक इशारा ही उन्हें यह समझने के लिए काफी हुआ करता कि मुझे उस शॉट में क्या चाहिए'। बता दें कि फिल्म जिगरा में आलिया के साथ वेदांग रैना नजर आए। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म विफल साबित हुई।

ये खबर भी पढ़ें:
Bigg Boss 18: सलमान की अदालत में ईशा सिंह, अभिनेता ने कहा-आप अविनाश को खिलौना समझती हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed